फिर टीएमसी की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सीएम ममता बनर्जी

सीएम ममता बनर्जी को एक बार फिर टीएमसी की कमान मिल गई है. वे इस पार्टी की अध्यक्ष चुन ली गई हैं. उनका चयन निर्विरोध हुआ है और पूरी पार्टी ने एक सुर में उनका समर्थन किया है.

Advertisement
सीएम ममता बनर्जी सीएम ममता बनर्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST
  • ममता बनर्जी ने बताया टीएमसी का नेशनल प्लान
  • 2024 से पहले कई राज्यों तक विस्तार करने की तैयारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर टीएमसी की अध्यक्ष चुन ली गई हैं. आज हुए चुनाव में उन्हे पार्टी के सदस्यों ने निर्विरोध चुन लिया. उनके पक्ष में 48 नामांकन दाखिल किए गए थे. पांच साल बाद पार्टी द्वारा नेताजी इंडोर स्टेडियम में संगठनात्मक चुनाव आयोजित किए गए थे. वहां पर बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे. सभी ने एक सुर में फिर ममता बनर्जी को अपना नेता मान लिया और उनकी लीडरशिप में पार्टी को आगे बढ़ाने का फैसला किया.

Advertisement

इस मौके पर ममता बनर्जी ने कहा कि पहले उनकी पार्टी का नाम West Bengal TMC था लेकिन फिर जब उन्हें पता चला कि पूरे भारत में उनकी उपस्थिति है, तब पार्टी का नाम बदल AITC कर दिया गया. ममना बनर्जी के मुताबिक कांग्रेस यूपी से खड़ी हुई थी, बीजेपी गुजरात से, ऐसे ही उन्होंने अपनी पार्टी को पश्चिम बंगाल से खड़ा किया है. लेकिन अब ममता का नेशनल प्लान हैं. वे पूरे देश में बीजेपी को टक्कर देना चाहती हैं.

उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी को अब इतना मजबूत बनाएं कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को हराया जा सके. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी पार्टी को काम करके दिखाना है, सिर्फ बोलना नहीं है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ाने का काम किया. कहा गया कि लेफ्ट को 40 साल बाद भी सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, ऐसे में बीजेपी तो सिर्फ पैसों के दम पर चल रही है, उसे हराया जा सकता है.

Advertisement

वहीं कांग्रेस पर भी ममता बनर्जी ने तंज कसा. उनके मुताबिक कुछ पार्टियों की ईगो काफी ज्यादा हो गई है, अगर उन्हें साथ नहीं चलना तो अब एकला चलो के लिए तैयार हैं. ये देख दुख होता है कि चंडीगढ़ में कांग्रेस ने पीछे से बीजेपी का ही समर्थन कर दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement