संसद की कैंटीन में सब्सिडी खत्म, 8 करोड़ रुपये बचाने की है योजना

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बजट सत्र से कैंटीन में सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है. संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा. बता दें कि कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सुझाव दिया था. सभी पार्टियों ने इस मसले पर सहमति जताई थी.

Advertisement
संसद की कैंटीन में सब्सिडी खत्म (फाइल फोटो) संसद की कैंटीन में सब्सिडी खत्म (फाइल फोटो)

राहुल श्रीवास्तव

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 8:53 PM IST
  • 29 जनवरी से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र
  • संसद की कैंटीन में सब्सिडी को किया गया खत्म
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी जानकारी

संसद की कैंटीन में सब्सिडी को पूरा तरह से खत्म कर दिया गया है. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ये जानकारी दी. इसी के साथ ही अब संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा. संसद की योजना है सब्सिडी खत्म करने से सालाना 8 करोड़ रुपये की बचत होगी. 

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि बजट सत्र से कैंटीन में सब्सिडी को खत्म किया जा रहा है. संसद की कैंटीन में खाना महंगा हो जाएगा. ओम बिरला ने कहा कि सांसदों और अन्य लोगों को संसद में कैंटीन के भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी रोक दी गई है. उन्होंने कहा कि उत्तर रेलवे के बजाय अब आईटीडीसी संसद की कैंटीनों का संचालन करेगी. 

Advertisement

बता दें कि कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी खत्म करने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सुझाव दिया था. सभी पार्टियों ने इस मसले पर सहमति जताई थी. संसद की कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी कई बार विवादों का हिस्सा भी रही है. संसद की कैंटीन की रेट लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.

सब्सिडी के तहत देश के सांसदों के संसद की कैंटीन में खाना काफी कम दाम पर मिलता था. गौरतलब है कि सब्सिडी खत्म करने की  मांग को काफी दिनों से उठाया जा रहा था. तर्क दिया जा रहा था कि टैक्सपेयर के पैसों पर सांसद सस्ता खाना खाते हैं. 

देखें: आजतक LIVE TV 

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्र जब हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, तब भी उन्होंने इस तर्क को सामने रखा था. छात्रों ने मांग की थी कि जब पढ़ाई में सब्सिडी नहीं मिलती है तो फिर सांसदों को खाने में सब्सिडी क्यों मिलती है.

Advertisement

29 जनवरी से शुरू हो रहा बजट सत्र

बता दें कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू हो रहा है. संसद सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक होगी. वहीं लोकसभा की कार्यवाही शाम चार से रात आठ बजे तक होगी. संसद सत्र के दौरान पूर्व निर्धारित एक घंटे के प्रश्न काल की अनुमति रहेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement