चमगादड़ आमतौर पर नॉटर्नल यानि रात में सक्रिय प्राणी होते हैं. उनकी त्वचा की खास बनावट सूरज की किरणों से बीमारी का खतरा पैदा करती है. रात के समय जब शिकारी पक्षी कम होते हैं, तब चमगादड़ बिना किसी रोकटोक के मच्छरों सहित अपने भोजन को खोज पाते हैं. एक चमगादड़ एक घंटे में लगभग एक हजार मच्छर खा सकता है. उनकी फ्लाइंग तकनीक में अल्ट्रासोनिक तरंगे शामिल होती हैं जो रास्ते की बाधाओं का पता लगाने में मदद करती हैं.