दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक भीषण हादसा हुआ है. जिसमें अबतक 21 लोगों की मौत हुई है. इस बीच डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने आजतक को हादसे की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया.