संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है, जिसमें महिला आरक्षण कानून को लागू करने और परिसीमन विधेयक 2026 सहित तीन अहम बिल पेश किए जाएंगे. इस बीच एमके स्टालिन के निर्देश पर तमिलनाडु में DMK कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. स्टालिन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे ‘काला कानून’ बताया और कहा कि यह तमिल पहचान और अधिकारों के खिलाफ है.