मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दो मंजिला मकान अचानक गिर गया, जिससे इलाके में भारी अफरा-तफरी मच गई. पुलिस और नगर निगम की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि मकान बहुत पुराना और जर्जर था, यही हादसे की वजह माना जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान गिरते ही तेज धमाका हुआ.