कौन हैं कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, जिसने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी?

महाकुंभ में नीली-भूरी आंखों की वजह से वायरल हुई मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं. खबर है कि उन्होंने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान से मंदिर में शादी कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. इस रिश्ते का परिवार विरोध कर रहा था और मोनालिसा ने दबाव व धमकियों का आरोप लगाया था. दोनों सुरक्षा के लिए केरल के थाने भी पहुंचे थे. मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और कुंभ मेले में रुद्राक्ष-माला बेचते समय वायरल हुई थीं.

Advertisement
मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. Photo ITG मोनालिसा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. Photo ITG

शिबिमोल

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी निजी जिंदगी है. बताया जा रहा है कि मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ मंदिर में शादी कर ली है. दोनों की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस रिश्ते को लेकर पहले से ही परिवार की नाराजगी सामने आती रही है, जिसके चलते मोनालिसा ने हाल ही में पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी.

Advertisement

परिवार को शादी नहीं है पसंद
जानकारी के अनुसार अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.

मोनालिसा और फरमान थाने पहुंचे 
पुलिस पूछताछ के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि वहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह सकेंगे. पुलिस ने दस्तावेजों की जांच में पाया कि मोनालिसा बालिग हैं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

Advertisement

मोनालिसा कुंभ मेले में हुई थीं वायरल
दरअसल, वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान मोनालिसा उस समय चर्चा में आई थीं, जब वह अपने परिवार के साथ रुद्राक्ष और माला बेचते हुए एक वीडियो में नजर आईं. उनकी नीली-भूरी आंखों ने लोगों का ध्यान खींच लिया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. इसके बाद उनकी जिंदगी अचानक बदल गई और उन्हें फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में काम करने का अवसर मिला.

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा
मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं, जबकि उनके प्रेमी फरमान महाराष्ट्र के निवासी बताए जाते हैं. वायरल होने के बाद मोनालिसा को कई इंटरव्यू और मॉडलिंग के प्रस्ताव मिलने लगे. बाद में उन्हें एक हिंदी फिल्म में अभिनय का मौका भी मिला, जिसका निर्देशन सनोज मिश्रा कर रहे हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और मॉडलिंग, ब्रांड प्रमोशन तथा मनोरंजन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement