महिला को तीन लोगों ने ऑटो-रिक्शा में किया अगवा... फिर जबरन पिलाई शराब, घायल हालत में भटकती मिली पीड़िता

कर्नाटक के मंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पश्चिम बंगाल की एक महिला को घायल और अर्धबेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ दिया गया. पीड़िता का आरोप है कि तीन अज्ञात युवकों ने उसे अगवा कर ऑटो रिक्शा में जबरन शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर फेंक दिया. डरी-सहमी महिला गांव में मदद के लिए भटकती रही, जब तक कि एक परिवार ने दरवाजा खोलकर उसे पानी पिलाया, फिर पुलिस को सूचना दी.

Advertisement
सूचना मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस. (Screengrab) सूचना मिलने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस. (Screengrab)

सगाय राज

  • मंगलुरु,
  • 18 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

कर्नाटक के मंगलुरु में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला को तीन अज्ञात लोगों ने ऑटो रिक्शा में अगवा कर जबरन शराब पिलाई. इसके बाद और घायल हालत में सड़क किनारे फेंक दिया. पीड़िता को गांव वालों ने देखा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी. ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलुरु के मुन्‍नूर गांव के पास की है. यहां देर रात एक महिला घायल और अर्धबेहोशी की हालत में मिली. बताया जा रहा है कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हिंदी में बात कर रही थी. महिला का आरोप है कि तीन लोगों ने उसे ऑटो रिक्शा में अगवा किया और जबरन शराब पिलाकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया.

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे सो रहे थे, तभी पड़ोसियों का फोन आया कि एक लड़की बाहर आई है. जब वे बाहर निकले, तो देखा कि महिला बेहद घबराई हुई और परेशान थी. वह ठीक से बोल नहीं पा रही थी, बार-बार पानी मांग रही थी. उन्होंने उसे पानी पिलाया और थोड़ी देर बाद महिला ने कहा कि मेरे पापा को बुलाओ.

यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचे जीजा ने साली से किया रेप... बेगूसराय में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात

Advertisement

इसके बाद लोगों ने इस संबंध में जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की. महिला ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और एक व्यक्ति उसे रिक्शा से छोड़कर चला गया. आशंका है कि वह काफी दूर तक पैदल चलती रही और कई दरवाजों पर दस्तक दी, तब जाकर किसी ने दरवाज़ा खोला और मदद की.

स्थानीय लोगों ने बताया कि समुद्र किनारे रात के वक्त कई संदिग्ध युवक इकट्ठा होते हैं, जो नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. गांववालों ने इस बारे में पंचायत में शिकायत की थी. फिलहाल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और उल्लाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सीसीटीवी फुटेज व स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »