आज दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 22°C से 24°C तक और न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक दर्ज होने की उम्मीद है.
वहीं, जम्मू‑कश्मीर में आज भी शीतलहर का असर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1°C और अधिकतम तापमान करीब 12°C रह सकता है.
IMD के अनुसार 7 राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. 10 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 और 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बड़े इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.6°C रहा है, जो 7 फरवरी तक बढ़कर 25.1°C तक पहुंच गया. हालांकि बीच में 2 फरवरी को तापमान गिरकर 17.5°C दर्ज किया गया था, लेकिन उसके बाद से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी ही आई है.
9 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन अधिकतम तापमान 23°C से 25°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रह सकता है.
मयिलादुथुराई (तमिलनाडु) शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया है.
जम्मू‑कश्मीर के श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी है. यहां न्यूनतम तापमान -1°C तक गिरने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 12°C तक पहुंच सकता है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जम्मू‑कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 11 फरवरी के बीच कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है.