हैदराबाद: परीक्षा हॉल में पहुंचने में देर हो गई, छात्र ने नहर में कूद कर की खुदकुशी

हैदराबाद के आदिलाबाद शहर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 12 वीं के छात्र ने इसलिए सुसाइड कर लिया क्योंकि वह परीक्षा देने के लिए एग्जाम सेंटर में समय पर नहीं पहुंच पाया था. छात्र का सुसाइड नोट भी सामने आया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

हैदराबाद से एक ऐसा दुखद मामला सामने आया है. इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के एक छात्र ने आदिलाबाद जिले में कथित तौर पर सिंचाई नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली.दरअसल छात्र का एग्जाम था और वह परीक्षा केंद्र तक समय पर नहीं पहुंच सका था.  पुलिस ने बताया कि मंगुरला गांव के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र को इंटरमीडिएट की परीक्षा देनी थी लेकिन वह 9.15 बजे आदिलाबाद शहर में पहुंचा.

Advertisement

8.30 बजे तक पहुंचना था परीक्षा केंद्र

जबकि परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा हॉल में पहुंचकर अपनी सीट पर कब्जा कर लेना था. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होनी थी. दरअसल इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा का नियम ऐसा है कि अगर एक मिनट की देरी हो जाती है तो छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Paytm फील्ड मैनेजर सुसाइड केस: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी तो खाया जहर, अस्पताल में होश आने पर बोली पत्नी

कर ली आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे छात्र अपने गांव के लिए लौट आया लेकिन घर वापस आते समय उसने कथित तौर पर सिंचाई नहर में कूद गया और डूबकर उसकी मौत हो गई. जब पुलिस से इस संबंध में पूछा गया कि क्या देर से आने के कारण छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था? पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि छात्र परीक्षा केंद्र तक पहुंच ही नहीं पाया क्योंकि वह देर से आदिलाबाद में पहुंचा था.

Advertisement

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

पुलिस ने कहा कि शव बरामद कर लिया गया है और कथित तौर पर छात्र द्वारा लिखे गए एक सुसाइड नोट में कहा गया है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसे परीक्षा के लिए देर हो गई थी और वह अपने जीवन में पहली बार परीक्षा देने से चूक गया था.

दिल को झकझोर कर देने वाले पिता को लिखे पत्र में मृतक छात्र ने गहरी पीड़ा व्यक्त की है और कथित तौर पर उनके लिए कुछ नहीं कर पाने के लिए माफी मांगी है. उसने लिखा कि पिता ने उसके लिए सबकुछ किया लेकिन अफसोस वह कुछ नहीं कर पाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें: Jodhpur में सामूहिक आत्महत्या... दो बच्चों को लेकर नहर में कूदे पति-पत्नी, युवक निकल आया तो ट्रेन के आगे कूदा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »