कोरोना वायरस की महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की तादाद फिर से बढ़ रही है. लेकिन मुंबई में आयोजित मराठी भाषा दिवस कार्यक्रम में आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे बगैर मास्क के नजर आए. तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. उनके साथ जी-23 के भी कई नेता मौजूद हैं. पढ़ें, शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
1. महाराष्ट्र में कोरोना की आफत के बीच बिना मास्क के दिखे राज ठाकरे, बोले-मैं नहीं पहनता
कोरोना वायरस की महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में संक्रमितों की तादाद फिर से बढ़ रही है. लेकिन आज यानी 27 फरवरी को शिवाजी पार्क मुंबई में आयोजित मराठी भाषा दिवस कार्यक्रम में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे बगैर मास्क के नजर आए.
2. गुलाम नबी के समर्थन में लामबंद हुए 'गांधी-23' के नेता, सिब्बल बोले- कमजोरी स्वीकार करे कांग्रेस
राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने और संसद से विदाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. उनके साथ जी-23 के भी कई नेता मौजूद हैं. शनिवार को जम्मू में रैली के दौरान कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने दिल्ली से आए कांग्रेस के नेताओं का स्वागत किया.
3. प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपये में मिलेगी कोरोना वैक्सीन की एक डोज! सरकार जल्द कर सकती है ऐलान
प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन की कीमत 250 रुपये प्रति डोज हो सकती है. इसमें 100 रुपये सर्विस चार्ज शामिल है. कोरोना वैक्सीन के रेट को लेकर केंद्र जल्द घोषणा कर सकता है.
4. बीजेपी के पोस्टर पर TMC ने पूछा- कौन सी बेटी बनेगी बंगाल की CM, नाम बताएं?
बीजेपी ने जब अपनी महिला नेताओं का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि बंगाल को बेटी चाहिए, बुआ नहीं तो टीएमसी ने इसके जवाब में कहा कि इन 9 महिला नेताओं में बीजेपी की सीएम कैंडिडेट कौन है इसका जवाब बीजेपी दे.
5. Tamil Nadu: सीटों के बंटवारे को लेकर AIADMK और BJP के बीच बातचीत शुरू
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासी दल चुनावी रणनीति तय करने में जुट गए हैं. तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर AIADMK और BJP के बीच बातचीत शुरू हो गई है. दोनों पार्टियों के बीच चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर चर्चा हुई है.
aajtak.in