Newswrap: पढ़ें, बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद अब पूरी कैबिनेट में बदलाव की तैयारी है. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की लगभग 2 करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क हुई. इन खबरों समेत पढ़िए बुधवार सुबह की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (फोटो: PTI) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (फोटो: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

कर्नाटक  में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद अब पूरी कैबिनेट में बदलाव की तैयारी है. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की लगभग 2 करोड़ 18 लाख की संपत्ति कुर्क हुई. दिल्ली में एक नौ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे. इन खबरों समेत पढ़िए बुधवार सुबह की पांच  बड़ी खबरें.

Advertisement

कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार आज, इनको मिल सकता है मंत्रीपद

कर्नाटक (Karnataka) में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने के बाद अब पूरी कैबिनेट में बदलाव (Cabinet Expansion) की तैयारी है. नई दिल्ली में मंथन करने के बाद नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई वापस बेंगलुरु पहुंच रहे हैं. बुधवार को ही कैबिनेट का विस्तार किया जाना है.
दिल्ली में 9 साल की बच्ची के लिए इंसाफ की जंग, पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी

दिल्ली (Delhi) में एक नौ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला गरमाता जा रहा है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बुधवार सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंचे.सुबह-सुबह कांग्रेस नेता दिल्ली कैंट इलाके में पहुंचे, जहां नौ साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी.

मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, पत्नी और साले की 2.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Advertisement

उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी और साले सरजील रजा की कुल दो करोड़ 18 लाख की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था.

लगातार 18वें दिन नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें आपके शहर क्या है भाव

बुधवार को लगातार 18वें दिन सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फेरबदल पर रोक जारी रही. बीते 18 जुलाई से भारत में तेल की कीमतें स्थिर हैं, इनमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा का पहले ही थ्रो में कमाल, अब फाइनल में रचेंगे इतिहास!

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक (Javelin Throw) प्रतियोगिता के ग्रुप-ए क्वालिफिकेशन में बुधवार को 83.50 मीटर का स्वत: क्वालिफिकेशन हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement