Advertisement

Malviya Nagar Fire LIVE: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 की मौत... 8 की हालत गंभीर, रेस्क्यू में जख्मी 10 पुलिसकर्मी भी AIIMS में भर्ती

aajtak.in | नई दिल्ली | 03 जून 2026, 3:12 PM IST

Delhi Malviya Nagar Fire LIVE Updates: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में अभ तक करीब 21 लोगों की मौत हुई है. हादसे के बाद जान बचाने के लिए लोग इमारत से कूदने लगे.

दिल्ली के मालवीयनगर स्थित होटल में भीषण अग्निकांड (Photo: Screengrab)

Delhi Malviya Nagar Fire LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक होटल फ्लोरिस स्टे में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, अब तक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो चुकी है. आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया, लेकिन कई लोग धुएं और आग की चपेट में आ गए.

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस, फायर विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं. 

मामले से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस LIVE पेज पर बने रहें.

 

3:08 PM (20 मिनट पहले)

Delhi Hotel Fire: आग लगने की घटना में गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Posted by :- Sakib

दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर के होटल में आग लगने की घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. बताया जा रहा है कि इस होटल के मालिक तीन साझेदार हैं, जो इस इलाके में कई अन्य होटल और गेस्ट हाउस भी चलाते हैं. जांचकर्ता इस घटना में नियमों के पालन, सुरक्षा संबंधी उल्लंघनों और संभावित लापरवाही के पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

3:01 PM (27 मिनट पहले)

10 पुलिसवाले भी एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

Posted by :- ram shankar

इस बीच मालवीय नगर अग्निकांड में बचाव अभियान के दौरान धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर दिल्ली पुलिस के 10 कर्मियों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. (इनपुट्स: अरविंद ओझा)

2:58 PM (30 मिनट पहले)

हादसे में जख्मी 7-8 लोगों की हालत बेहद गंभीर

Posted by :- ram shankar

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है. घायलों में कई विदेशी नागरिक हैं. साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ने बताया कि उनके यहां भर्ती कराए लोगों में 7-8 की हालत बेहद गंभीर है. इधर, हादसे के बाद होटल मालिक पर फरार है और उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मारे जा रहे हैं. 
 

2:10 PM (एक घंटा पहले)

Malviya Nagar Fire: फायर ऑफिसर ने इमारत को 'धुएं से घिरी' बताया

Posted by :- Sakib

दिल्ली फायर ऑफिसर रविंदर सिंह ने बताया कि मालवीय नगर स्थित इमारत 'धुएं से घिर गई' थी, और आग पूरी इमारत में फैल गई थी. उन्होंने बताया कि बचाव टीमों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पतालों में भेजा. इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है. उन्होंने यह भी बताया कि ज्यादातर मेहमान पास के मैक्स अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडेंट थे, जिनमें विदेशी नागरिक भी शामिल थे.

(इनपुट- PTI)

यह भी पढ़ें: लपटों से घिरी इमारत, छत से छलांग लगाते लोग... दिल्ली अग्निकांड के दिल दहला देने वाले 6 VIDEOS

Advertisement
2:09 PM (एक घंटा पहले)

Delhi Malviya Nagar Fire: केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Posted by :- Sakib

दिल्ली अग्निकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि आग लगने का कारण चाहे जो भी हो, कड़ी कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने निर्णायक कदमों के लिए जानी जाती है और इस बात पर जोर दिया कि इस दुखद घटना के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें: उपहार सिनेमा से मालवीय नगर अग्निकांड तक... आग की लपटों ने कब-कब दिल्ली को रुलाया?

2:08 PM (एक घंटा पहले)

Delhi Fire LIVE: शुरुआती जांच में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के संकेत

Posted by :- Sakib

मालवीय नगर आग मामले की शुरुआती जांच से सुरक्षा में कथित तौर पर गंभीर चूक के संकेत मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, जहां केवल छह कमरों के निर्माण की अनुमति दी गई थी, वहीं असल में 18 कमरे बना दिए गए थे. जांचकर्ताओं ने बिजली की खुली वायरिंग और आपातकालीन निकास के लिए उचित मार्ग न होने की बात भी सामने रखी है, जिससे इमारत की सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

(इनपुट- Sushant Mehra)

 
2:02 PM (एक घंटा पहले)

Delhi Malviya Nagar Fire: राष्ट्रपति मुर्मू ने अग्निकांड पर जताया दुख

Posted by :- Sakib

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर करते हुए लिखा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत का समाचार बहुत पीड़ादायक है. मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं."

2:00 PM (एक घंटा पहले)

Malviya Nagar Fire News: तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले जाए जा रहे घायल

Posted by :- Sakib

मालवीय नगर होटल में लगी आग से हुए हादसे में घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, शवों और घायलों को 3 अलग-अलग अस्पतालों मैक्स साकेत, AIIMS ट्रॉमा सेंटर और पं. एम.एम. मालवीय अस्पताल ले जाया जा रहा है.

1:56 PM (एक घंटा पहले)

Delhi Fire LIVE: केजरीवाल ने मालवीय नगर अग्निकांड पर जताई चिंता

Posted by :- Sakib

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मालवीय नगर में लगी भीषण आग पर गहरा दुख व्यक्त किया और इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस घटना को "बेहद चिंताजनक" बताते हुए, उन्होंने 20 से ज्यादा लोगों की मौत पर दुख जताया और दिल्ली में बार-बार होने वाली आग की घटनाओं पर चिंता जाहिर की, जिनमें लगातार बेकसूर लोगों की जान जा रही है.

 

Advertisement
1:28 PM (2 घंटे पहले)

Malviya Nagar Restaurant Fire: होटल मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Posted by :- Sakib

मालवीय नगर के होटल में अग्निकांड के दौरान मौके के कुछ विजुअल्स सामने आए, जिसमें लोग सीढ़ी से उतरते और कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं. मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं. होटल मालिक के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है. गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी हो गया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक होटल में एंट्री एक्जिट एक ही था. 

(इनपुट- अरविंद ओझा)

1:25 PM (2 घंटे पहले)

Delhi Restaurant Fire: राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील

Posted by :- Sakib

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. सभी शोकाकुल परिजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वो राहत और बचाव कार्य में हर संभव योगदान दें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, कई की मौत, देखें मौके की तस्वीरें

1:23 PM (2 घंटे पहले)

Delhi Malviya Nagar Fire: अमित शाह ने अग्निकांड पर जताया दुख 

Posted by :- Sakib

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं. ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

 

1:14 PM (2 घंटे पहले)

Delhi Hotel Fire: राजनाथ सिंह ने जानमाल की हानि पर जताया शोक

Posted by :- Sakib

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुई आग की दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने उन परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने इस घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया और प्रार्थना की कि उन्हें इस त्रासदी का सामना करने की शक्ति मिले. उन्होंने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की.

12:55 PM (2 घंटे पहले)

Malviya Nagar Restaurant Fire: आग की घटना पर फायर ऑफिसर ने बताया?

Posted by :- Sakib

फायर ऑफिसर AK मलिक ने बताया, "फायर डिपार्टमेंट को सुबह 8.50 बजे कॉल मिली. शुरू में, घटनास्थल पर सात फायर टेंडर भेजे गए और भी गाड़ियां रास्ते में थीं, लेकिन आखिरकार, सभी जरूरी यूनिट्स वहां पहुंच गईं. जैसे ही हमारी टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने तुरंत इमारत से 37 लोगों को बचाया."

उन्होंने आगे बताया कि यह एक बहुमंजिला इमारत है. इसमें एक बेसमेंट, एक ग्राउंड फ्लोर और पांच ऊपरी मंजिलें हैं. मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर, हमें पता चला है कि यह इमारत एक पूरी तरह से रिहायशी कॉम्प्लेक्स के तौर पर काम नहीं करती है. बल्कि, ऐसा लगता है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग ऐसे शख्स थे जिनके परिचितों का इलाज सड़क के ठीक उस पार स्थित MAX अस्पताल में चल रहा था.

फायर ऑफिसर ने कहा, "यह संभावना है कि ये लोग इसी खास मकसद से यहां रुके हुए थे. हां, यहां रहने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे. आग पर काफी जल्दी काबू पा लिया गया था, इसे बहुत तेज़ी से बुझा दिया गया. हमने अब इमारत को खाली करा लिया है और इसे पुलिस के लिए खोल दिया है."

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल-रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे विदेशी, कूद-कूद कर बचाई जान

Advertisement
12:52 PM (2 घंटे पहले)

Malviya Nagar Fire LIVE: दिल्ली के LG ने घटना पर जताया दुख

Posted by :- Sakib

दिल्ली के गवर्नर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "मालवीय नगर के हौज रानी स्थित एक होटल में लगी भीषण आग की दुखद घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं और मैं सभी के साथ मिलकर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. पुलिस, नागरिक प्रशासन और अग्निशमन बचाव दल इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटे हुए हैं. अधिकारियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे इस दुखद घटना के पीड़ितों को तत्काल चिकित्सा सहायता और राहत सुनिश्चित करें, साथ ही घटना की गहन जाएं करवाएं."

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल-रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे विदेशी, कूद-कूद कर बचाई जान

12:42 PM (2 घंटे पहले)

Malviya Nagar Fire News: प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Posted by :- Sakib

प्रधानमंत्री दफ्तर के एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में कहा गया, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है."

प्रधानमंत्री ने कहा कि PMNRF की तरफ से, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे."

यह भी पढ़ें: मालवीय नगर अग्निकांड: होटल-रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे विदेशी, कूद-कूद कर बचाई जान

12:37 PM (2 घंटे पहले)

Delhi Restaurant Fire: मौके पर भेजी गईं 10 दमकल गाड़ियां

Posted by :- Sakib

आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर कम से कम दस दमकल गाड़ियां भेजी गईं. समाचार एजेंसी PTI ने बताया कि दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने कहा, "आग पर काबू पाने के लिए शुरुआती प्रतिक्रिया के तौर पर दो वॉटर टेंडर, दो वॉटर बाउज़र, एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और अन्य अग्निशमन इकाइयां भेजी गईं."

 
12:32 PM (2 घंटे पहले)

Malviya Nagar Restaurant Fire: CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख

Posted by :- Sakib

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मामले पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं अत्यंत दुखी हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं."

उन्होंने आगे कहा कि घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत एक्टिव किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए. उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका.

रेखा गुप्ता ने आगे कहा, "दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है. प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है. दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है. हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं."

यह भी पढ़ें: LIVE: दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 20 लोगों की मौत