रेलवे के 3 मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट से मिलेगी 3 हजार 900 गांवों को कनेक्टिविटी... 389km तक होगा रेल नेटवर्क का विस्तार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के विकास के लिए 18 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीन बड़ी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं के जरिए दिल्ली, हरियाणा समेत कई इलाकों को जोड़ा जाएगा. रेल नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की नई लाइनों का विस्तार होगा और करीब 3,900 से अधिक गांवों तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी.

Advertisement
रेलवे की मदद से करीब 3 हजार 900 गांवों को कनेक्टिविटी मिलेगी. (फाइल फोटो-ITG) रेलवे की मदद से करीब 3 हजार 900 गांवों को कनेक्टिविटी मिलेगी. (फाइल फोटो-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय रेल के विकास को नई दिशा देने के लिए 18,509 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3 बड़ी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इन परियोजनाओं के तहत दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों को जोड़ा जाएगा.

इससे भारतीय रेल नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की नई लाइनों का विस्तार होगा. कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेट मार्गों पर तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण किया जाएगा, जिससे रेल यातायात का सफर आसान बन सकेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI समिट के कारण आज दिल्ली में कई सड़कें रहेंगी बंद, निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

इन परियोजनाओं का उद्देश्य यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आसान यात्रा का अनुभव देना है. पीएम गति शक्ति योजना के लक्ष्यों के अनुरूप यह कदम मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. इससे प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, वैष्णो देवी, हम्पी और बल्लारी किला तक पहुंचना आसान हो जाएगा. रोजगार के लिए से भी यह परियोजना बेहद अहम मानी जा रही है.

साथ ही, इस परियोजना की मदद से करीब 3,902 गांवों की लगभग 97 लाख आबादी को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी.

इन परियोजनाओं को साल 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. यह खास कदम न केवल भारतीय रेल की क्षमता को बढ़ाएगा बल्कि देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक विकास में भी बड़ा योगदान देने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement