Advertisement

Harish Rana euthanasia case Live: पहली बार 'इच्छामृत्यु' की मिली मंजूरी, हरीश राणा केस में फैसला सुनाते भावुक हो गए SC के जज पारदीवाला

aajtak.in | 11 मार्च 2026, 12:37 PM IST

Harish Rana SC Verdict Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने इच्छा मृत्यु (Euthanasia) से जुड़े एक ऐतिहासिक मामले में बुधवार को अपना महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया है जस्टिस पारदीवाला की बेंच ने गरिमापूर्ण मृत्यु के अधिकार और लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें क्लिनिकल असिस्टेड न्यूट्रिशन को मेडिकल ट्रीटमेंट माना गया है.

हरीश राणा लाइफ-सस्ट्रेनिंग ट्रीटमेंट वापस लेने पर SC आज सुनाएगा फैसला. (File photo: ITG)

Harish Rana SC Verdict Live Updates: सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ बुधवार को 31 वर्षीय हरीश राणा के परिवार द्वारा दायर उस याचिका पर अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें कोर्ट ने हरीश के लाइफ-सस्टेनिंग ट्रीटमेंट को वापस लेने की अनुमति दे दी है. 

हरीश राणा पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र थे, इसी दौरान साल 2013 में वह अपने पीजी की चौथी मंजिल से गिर गए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें लगी. इसी कारण उन्हें 100% क्वाड्रीप्लेजिक डिसेबिलिटी हो गई. वह पिछले 13 सालों से 'परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट' (PVS) में बिस्तर पर हैं. कोर्ट ने इस मामले में परिवार, मेडिकल बोर्ड और केंद्र सरकार के साथ लंबी और बहुस्तरीय चर्चा की है और जनवरी 2026 में फैसला सुरक्षित रखा गया था.

वहीं, डॉक्टरों की टीम और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने भी राय दी है कि हरीश के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है और अब प्रकृति को अपना रास्ता चुनने देना चाहिए.

11:38 AM (4 घंटे पहले)

Harish Rana SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी टीम की भी की तारीफ

Posted by :- Nitin

Harish Rana SC Verdict: सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने हरीश राणा के परिवार की याचिका पर फैसला सुनाते हुए राणा के माता-पिता और भाई से हुई मुलाकात का जिक्र किया और प्राइमरी और सेकेंडरी मेडिकल बोर्ड्स की राय का विस्तार से उल्लेख किया. कोर्ट ने मामले में उठे सवालों की जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में काम करने वाली कानूनी टीम की जमकर सराहना की. कोर्ट ने एडवोकेट रश्मि नंदकुमार (परिवार की ओर से), ध्वनि मेहता और लॉ क्लर्क्स द्वारा दी गई सहायता की प्रशंसा की. बेंच ने कहा कि उनकी मेहनत, गहन रिसर्च और सहयोग से इस संवेदनशील मामले में न्यायोचित फैसला संभव हुआ है.
 

11:31 AM (4 घंटे पहले)

Harish Rana Euthanasia Case Live: एक्टिव और पैसिव यूथेनेशिया में स्पष्ट किया अंतर

Posted by :- Nitin

हरीश राणा इच्छामृत्यु मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक्टिव और पैसिव यूथेनेशिया के बीच के अंतर को भी स्पष्ट किया है, क्योंकि एक्टिव यूथेनेशिया (दवा देकर मौत) भारत में अवैध है, जबकि पैसिव यूथेनेशिया (लाइफ सपोर्ट हटाना) अनुमति योग्य है.

कोर्ट ने कहा कि परमानेंट वेजिटेटिव स्ट्रेट (अवस्था) में रहने वाले मरीज पैसिव यूथेनेशिया के योग्य हो सकते हैं, अगर इसके लिए प्राइमरी और सेकेंडरी बोर्ड सहमत हों तो. 

11:16 AM (4 घंटे पहले)

Harish Rana Supreme Court Verdict Live: शेक्सपियर के कथन का जिक्र कर किया बड़ा सवाल

Posted by :- Nitin

Harish Rana Supreme Court Verdict Live: हरीश राणा के परिवार की याचिका पर फैसला सुनाते हुए शुरुआत में शेक्सपियर के प्रसिद्ध कथन "टू बी और नॉट टू बी" (To be or not to be) से की. उन्होंने व्यक्ति के अपनी मृत्यु चुनने के अधिकार पर चर्चा करते हुए एक्टिव और पैसिव इच्छा मृत्यु के बीच स्पष्ट अंतर बताया. कोर्ट ने दोहराया कि भारत में 'एक्टिव इच्छा मृत्यु' (Active Euthanasia) पूरी तरह से प्रतिबंधित है. फैसले में राइट टू प्राइवेसी और शारीरिक अखंडता के नजरिए से मरीज के अधिकारों को देखा गया है. कोर्ट ने कहा कि जब कोई मरीज पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो, तब उसके हित को ध्यान में रखकर ही फैसला लिया जाना चाहिए.

11:05 AM (4 घंटे पहले)

हरीश राणा की देखभाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने परिवार की तारीफ की

Posted by :- Nitin

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में हरीश राणा की लंबी बीमारी के दौरान उनके परिवार द्वारा दिखाए गए अटूट समर्थन को स्वीकार किया. बेंच ने कहा कि राणा का परिवार कई साल बीत जाने के बावजूद भी उनका साथ नहीं छोड़ा और उनकी देखभाल करता रहा
 

Advertisement
10:58 AM (4 घंटे पहले)

कॉमन कॉज का फैसला क्या है?

Posted by :- Nitin

हरीश राणा के मामले में अक्सर सामने आने वाला सुप्रीम कोर्ट का एक पूर्व फैसला 2018 का कॉमन कॉज़ का फैसला है. कॉमन कॉज़ बनाम यूनियन ऑफ इंडिया (2018) सुप्रीम कोर्ट का एक ऐतिहासिक फैसला है जिसने संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत गरिमापूर्ण मृत्यु के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी. हालांकि, कॉमन कॉज़ मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु कब लागू की जा सकती है, इस पर दिशा-निर्देशों को पूरी तरह से निर्धारित और स्पष्ट नहीं किया जा सका.
 

10:56 AM (4 घंटे पहले)

Harish Rana Supreme Court Verdict: फैसला सुना रही है SC की दो सदस्यीय पीठ

Posted by :- Nitin

Harish Rana Supreme Court Verdict: हरीश राणा के परिवार की लाइफ-सस्टेनिंग ट्रीटमेंट वापस लेने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की दो सदस्यीय पीठ अपना फैसला सुना रही है. पीठ ने कई चीजों का जिक्र किया है.