Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी आज हुआ सस्ता, जानें क्या है 22 कैरेट गोल्ड-सिल्वर का रेट

सोने और चांदी के दाम में आज यानी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार शाम की तुलना में आज यानी 13 सितंबर , 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.

Advertisement
Gold Silver Rates Update Gold Silver Rates Update

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 13 सितंबर , 2023 को सोना-चांदी सस्ता हुआ है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 70 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58724 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 70793 रुपये है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, मंगलवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58865 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह  58724 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है. 

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58489 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट)  प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 53791 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 44043 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट)  आज सस्ता होकर 34354 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 70793 रुपये की हो गई है.

Advertisement
Gold-Silver Rates

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

सोने-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     58865 58724 141 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      58629 58489 140 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      53920 53791 129 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      44149 44043 106 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      34436 34354 82 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      70900 70793

107 रुपये सस्ती

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement