Advertisement

Dussehra 2023: 'हम श्रीराम की मर्यादा और सीमाओं की रक्षा दोनों जानते हैं', द्वारका की रामलीला में बोले पीएम मोदी

aajtak.in | नई दिल्ली | 24 अक्टूबर 2023, 11:08 PM IST

बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है विजयदशमी. देशभर में उल्लास का माहौल है. पीएम मोदी ने द्वारका रामलीला मैदान में रावण दहन किया. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में पहुंचे थे.

रावण दहन से पहले संबोधित करते पीएम मोदी

रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतले यानी बुराई के प्रतीक मंगलवार को धू-धूकर जल उठे. पीएम मोदी ने द्वारका रामलीला मैदान में रावण दहन किया. वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में पहुंचे थे.  यहां अभिनेत्री कंगना रनौत भी अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं. उन्होंने रावण का पुतला दहन किया.

10:42 PM (2 वर्ष पहले)

CM केजरीवाल ने कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया

Posted by :- Vishnu Rawal

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की लवकुश रामलीला में कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया. इस कार्यक्रम में कंगना रनौत ने रावण के पुतले को आग लगाई थी. यहां सीएम केजरीवाल ने कहा कि भगवान राम के जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. जब भगवान राम का अगले दिन राज्याभिषेक होने वाला था, उससे एक दिन पहले शाम माता कैकेयी ने महाराज दशरथ से राम के वनवास का वचन मांगा. अगर राम कहते थे कि मैं नहीं जाता कल राजा बनूंगा तो जनता उनका साथ देती लेकिन वे मुस्कुराते हुए वनवास को चले गए.

हिंदू धर्म में जो राम राज्य की परिकल्पना है वो राम राज्य तो बहुत ऊंची है, लेकिन उनसे सीखकर हम जितना कर सकें, काम कर रहे हैं. कोई भूखा न सोए, सबको अच्छी शिक्षा मिले, बीमार को इलाज मिले, ऐसी कोशिश रहती है. राम राज्य से प्रेरणा लेकर कोशिश कर रहे हैं. मैं आपके बेटे आपके भाई की तरह आपकी समस्या के समाधान कि कोशिश करता हूं. कोई कमी रह जाए तो उसके लिए माफ़ी. हमारी दिल्ली हमारा देश तरक्की करे ऐसी प्रार्थना है. (इनपुट- पंकज जैन)

6:43 PM (2 वर्ष पहले)

भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है- पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के भाग्य का उदय होने जा रहा है. ऐसे समय में भारत को सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है. पीएम ने अपील की कि रावण के दहन के रूप में बस एक पुतले का दहन ना करें, हर उस बुराई को समाप्त करें जो देश के सौहार्द को तोड़ती है.

6:41 PM (2 वर्ष पहले)

पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी को देख रही है- पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि विजयादशमी भगवान राम की वापसी के समान है. भारत में शगुन हो रहे हैं, हम चांद पर पहुंच गए, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं, नया संसद भवन बन गया है, महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है. और इस समय पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी को देख रही है.

6:38 PM (2 वर्ष पहले)

राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत- पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है. राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत जैसा है. भगवान राम आने ही वाले हैं. प्रधानमंत्री ने 'भय प्रकट कृपाला' का उल्लेख भी किया. 

Advertisement
6:36 PM (2 वर्ष पहले)

हम भगवान राम की मर्यादा को जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं- पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

पीएम ने कहा कि हमारी शक्ति पूजा पूरे विश्व की समृद्धि के लिए है. हम गीता का ज्ञान जानते हैं और यह भी जानते हैं कि आईएनएस विक्रांत और तेजस का निर्माण कैसे किया गया. हम भगवान राम की मर्यादा को जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं. 
 

6:32 PM (2 वर्ष पहले)

हम रक्षा के लिए शस्त्र पूजा करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं- पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

पीएम मोदी ने कहा कि यह अत्याचारी रावण पर भगवान राम की विजय का पर्व है. हम विजय दशमी का जश्न मना रहे हैं, जब हमने चंद्रमा की जीत के दो महीने पूरे किए. विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का रिवाज है, हम रक्षा के लिए शस्त्र पूजा करते हैं, आक्रमण के लिए नहीं. 

6:31 PM (2 वर्ष पहले)

द्वारका के रामलीला ग्राउंड में बोले पीएम मोदी

Posted by :- Satyam Baghel

द्वारका रामलीला ग्राउंड में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि ये पर्व हमारे लिए संकल्प को दोहराने का मौका है. ये आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है. ये अहंकार पर विजय का पर्व है. 

6:28 PM (2 वर्ष पहले)

नव श्री रामलीला में पहुंचीं सोनिया गांधी

Posted by :- Satyam Baghel

दिल्ली के नव श्री रामलीला में सोनिया गांधी पहुंचीं हैं. 

6:10 PM (2 वर्ष पहले)

लाल किला मैदान में पुतलों पर लगे पोस्टर हटाए गए

Posted by :- Rahul Chauhan

लाल किला मैदान में लवकुश रामलीला द्वारा आयोजित विजय दशमी कार्यक्रम में पुतलों पर लगाए गए पोस्टर हटा दिए गए हैं. दरअसल, यहां पुतलों पर सनातन धर्म का विरोध करने वालों के खिलाफ पोस्ट लगाए गए थे. इन्हें हटा दिया गया है.

Advertisement
6:06 PM (2 वर्ष पहले)

द्वारका ग्राउंड में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Posted by :- Rahul Chauhan

पीएम मोदी ने द्वारका ग्राउंड में राम-सीता और लक्ष्मण की आरती की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पहुंचे हैं. पीएम मोदी कुछ ही देर में रावण दहन करेंगे.

5:40 PM (2 वर्ष पहले)

द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे पीएम मोदी

Posted by :- Rahul Chauhan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान पहुंचे हैं. यहां वह रावण दहन करेंगे. इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के अलावा एक और पुतला बनाया गया है. ये पुतला महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के विरोध में बनाया गया है.

5:24 PM (2 वर्ष पहले)

पटना के गांधी मैदान में हुआ रावण के पुतले का दहन

Posted by :- Rahul Chauhan

पटना के गांधी मैदान में रावण का पुतला दहन हो गया है. कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे. इसी के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है.

5:15 PM (2 वर्ष पहले)

अहमदाबाद में 10 जगहों पर होगा रावण दहन

Posted by :- Rahul Chauhan

अहमदाबाद शहर में 10 जगह पर रावण दहन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. सबसे बड़े 60 फुट के रावण दहन का कार्यक्रम साबरमती स्थित रेलवे कॉलोनी मैदान में किया जाएगा. वहीं गुजरात में 50 से अधिक जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा. अहमदाबाद में साबरमती के अलावा नागरबेल हनुमान, हरे कृष्ण मंदिर भाडज में 50 फिट का रावण तो इस्कॉन मंदिर में 35 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा.

5:14 PM (2 वर्ष पहले)

लाल किला ग्राउंट में बनाया गया सनतान धर्म के विरोधियों का पुतला

Posted by :- Rahul Chauhan

दिल्ली के लाल किला ग्राउंड में में लवकुश रामलीला द्वारा सनातन धर्म के विरोधियों का पुतला भी बनाया गया है. यहां लोग जुटने लगे हैं. कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और कंगना रनौत बतौर चीफ गेस्ट पहुंचेंगे.

Advertisement
4:10 PM (2 वर्ष पहले)

हरियाणा में बनाया गया 171 फीट का रावण

Posted by :- Rahul Chauhan

रावण दहन में हरियाणा का पंचकुला इस बार रिकार्ड बनाने का जा रहा है. पंचकुला के शालीमार गार्डन में 171 फीट लंबे रावण के पुतले को दहन करने की तैयारी है. आयोजकों का दावा है कि ये दुनिया का सबसे ऊंचा रावण का पुतला है.वहीं देहरादून के परेड ग्राउंड पर इस बार 131 फीट के रावण के पुतले को जलाया जाएगा.

4:08 PM (2 वर्ष पहले)

पटना में सीएम नीतीश करेंगे रावण दहन

Posted by :- Rahul Chauhan

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन की पूरी तैयारी है. 70 फीट का रावण 65 फीट का मेघनाथ और 60 फीट का कुंभकर्ण का पुतला तैयार है. समारोह का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आलेरकर करेंगे जबकि रावण दहन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.

4:01 PM (2 वर्ष पहले)

पटना: लालू यादव गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे

Posted by :- Rahul Chauhan

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गांधी मैदान पहुंचे. वह अपने बड़े बेटे और मंत्री तेजप्रताप यादव भी साथ यहां पहुंचे हैं. पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है.