Advertisement

Delhi-NCR Weather Live: जल्द गरज-चमक के साथ होगी दिल्ली में बारिश... आ गया IMD का अलर्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 18 जनवरी 2026, 5:56 PM IST

Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा. कल भी दिल्ली में कुछ जगह पर घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है. (Photo: PTI)

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा और घना कोहरे का असर देखने को मिला है. आज रविवार को सुबह राजधानी पर स्मॉग और कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिसके कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग खत्म हो गई. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स AQI 500 के करीब रिकॉर्ड हुआ है,हालात बिगड़ने के बाद दिल्ली-NCR में GRAP के तहत कड़े प्रतिबंध दोबारा लागू कर दिए गए हैं.

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार आनंद विहार में AQI 474, अशोक विहार में AQI 477 और चांदनी चौक में 467 दर्ज किया गया है. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हवा रविवार सुबह से ही जहरीली बनी हुई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ...

5:51 PM (एक महीने पहले)

IMD Rain Alert: दिल्ली में जल्द होगी बारिश

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में बारिश होगी.

5:48 PM (एक महीने पहले)

Delhi Weather: जानें कल का मौसम

Posted by :- Aman

IMD ने जानकारी दी है कि 19 जनवरी को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय कई जगहों पर हल्का और कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा. इससे सुबह के समय विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C और न्यूनतम तापमान 7°C से 9°C के बीच रह सकता है.

4:18 PM (एक महीने पहले)

Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Posted by :- Aman

मौसम विभाग ने 18 से 23 जनवरी 2026 के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है. वहीं 18, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

4:11 PM (एक महीने पहले)

Dense Fog: दिल्ली-यूपी समेत कई इलाकों में कोहरे का असर

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश के कई हिस्सों में घने कोहरे का असर देखा गया. पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात और बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा.

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 4°C दर्ज किया गया. वहीं, जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पश्चिम पंजाब और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर तापमान 5 से 9°C के बीच रहा है.

Advertisement
1:42 PM (एक महीने पहले)

Delhi-NCR Weather: जानें दिल्ली का मौसम

Posted by :- Aman

दिल्ली-NCR में आज 18 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. IMD के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 4°C से 6°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) रहने का अनुमान है.

10:50 AM (एक महीने पहले)

Noida AQI: नोएडा में खराब एयर क्वालिटी

Posted by :- Aman

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार नोएडा सेक्टर‑62 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 428, सेक्टर‑1 में 451 और सेक्टर‑116 में एयर क्वालिटी इंडेक्स 439 दर्ज किया गया. दिल्ली-NCR के ज्यादातर इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है.

10:25 AM (एक महीने पहले)

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में जहर

Posted by :- Aman

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, रविवार 18 जनवरी को 10 बजे आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 496 दर्ज किया गया है. अशोक विहार में AQI स्तर 481 तक पहुंच गया, जबकि चांदनी चौक में 469 दर्ज किया गया. राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में हवा बेहद जहरीली हो गई है.

10:05 AM (एक महीने पहले)

Jammu-Kashmir Weather: ठिठुरन भरे मौसम में डल झील के नजारे

Posted by :- Aman

जम्मू‑कश्मीर में ठिठुरन भरी सर्दी का असर लगातार बना हुआ है. शीतलहर के बीच श्रीनगर में पर्यटक डल झील की प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद उठाते नजर आ रहे हैं. लोग इस मौसम में भी झील के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं.

 

9:54 AM (एक महीने पहले)

Delhi Pollution: अक्षरधाम में AQI 458

Posted by :- Aman

कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे पर विजिबिलिटी बेहद खराब हुई है. अक्षरधाम इलाके से कोहरे का असर हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक यहां AQI 458 तक पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.

 

Advertisement
9:45 AM (एक महीने पहले)

Delhi-NCR Fog: दिल्ली में धुंध का असर

Posted by :- Aman

दिल्ली कड़ाके की ठंड और धुंध का असर छाया है. सर्द सुबह में अक्षरधाम मंदिर मोटी धुंध के बीच लगभग ओझल हो गया. घने कोहरे ने सफदरजंग एयरपोर्ट फ्लाईओवर को भी मोटी धुंध में ढक दिया, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई.