दिल्ली में जल्द मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, 22 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है.
मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ...
पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश और पजाब के कुछ हिस्सो में शीत लहर स्थिति बनी रही है. पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे का असर भी देखा गया है. वहीं, IMD के अनुसार, उत्तराखंड के कुछ छिटपुट इलाकों में पाला पड़ने की स्थिति भी दर्ज की गई.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 22 जनवरी की दोपहर से दिल्ली में बादल छाने लगेंगे, जो रात तक और घने हो जाएंगे. 23 जनवरी 2026 को राजधानी में बारिश की शुरुआत होगी. दिन और रात के समय रुक-रुक कर बारिश के साथ गरज-बौछारें देखने को मिल सकती हैं.
इसके बाद 24 जनवरी की सुबह तक बारिश थम सकती है, लेकिन आसमान में बादल बने रहेंगे. 25 और 26 जनवरी को मौसम में सुधार दिखने की संभावना है, हालांकि इसके बाद भी दिल्ली में बारिश की स्थिति बन सकती है.
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर राजस्थान में भी अलर्ट जारी किया है. एक शक्तिशाली वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को लगभग 10 जिलों में आंधी, बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, इस सिस्टम का सबसे अधिक असर बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में देखने को मिलेगा, जबकि पहले दिन जोधपुर संभाग के कुछ जिलों पर भी इसका प्रभाव रह सकता है. जयपुर में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई. 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में येलो अलर्ट जारी किया है. (Input: Rytham)
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 22 जनवरी 2026 तक सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है. IMD ने 20 और 21 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर की भी संभावना जताई है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं (50-60 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. रात में कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी. अधिकतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. वहीं, 22 जनवरी 2026 को दोपहर और शाम तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी.
लद्दाख में कई इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है. लेह में पारा -10.2°C तक गिर गया. वहीं, जम्मू‑कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान -5.0°C और पहलगाम में -3.8°C दर्ज किया गया.
IMD के अनुसार, आज अमृतसर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 3.3°C दर्ज किया गया है. हरियाणा के हिसार में 4.3°C, चंडीगढ़ में 5.3°C और उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 5.9°C रहा है.
मुंबई आज सुबह धुंध की परत में लिपटी नजर आई. मरीन ड्राइव से सामने इमारतें धुंध की चादर के पीछे छिपी हुई दिखी हैं.
श्रीनगर में शीतलहर का असर जारी है. आज न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए शहर में हल्की बारिश की संभावना जताई है.
हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी से भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने यहां तीन जिलों में अलर्ट जारी किया है. कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति के लिए 23 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में जहरीली हवा का संकट जारी है. CPCB के अनुसार, कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है.
जहांगीरपुरी – 388 AQI
रोहिणी – 383 AQI
आनंद विहार – 386 AQI
वज़ीरपुर – 380 AQI
आरके पुरम – 371 AQI
नेहरू नगर – 376 AQI
दिल्ली में कुछ इलाकों में स्मॉग का असर देखने को मिला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AIIMS में AQI 377 दर्ज किया गया.यह स्तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है.
21 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 06°C से 08°C के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा और अधिकतम तापमान दिल्ली में सामान्य से काफी ऊपर (3.1 से 5.0) रहेगा.