दिल्ली-एनसीआर का बारिश से हाल बेहाल, एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिल्ली समेत आसपास के इलाके में बुधवार से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण जगह-जगह पानी भर गया है. ऐेसे में कई एयरलाइंस की ओर से लोगों के लिए जानकारी साझा की गई है.

Advertisement
दिल्ली-NCR में हो रही है बारिश (PTI) दिल्ली-NCR में हो रही है बारिश (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST
  • दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से मुसीबत
  • एयरपोर्ट आने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी
  • स्पाइसजेट, इंडिगो ने जारी की हैं गाइडलाइन्स

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में बुधवार से ही लगातार बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, हर ओर जाम है और कुछ जगह तो बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. ऐसी स्थिति में एयरपोर्ट आने वाले लोगों के लिए सभी एयरलाइंस ने कुछ गाइडलाइन्स जारी की हैं. 

इंडिगो, स्पाइसजेट की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से समय से कुछ वक्त पहले ही घरों से निकलने की अपील की गई है. ताकि अगर रास्ते में जाम मिले, तो लोग फ्लाइट के वक्त तक एयरपोर्ट पर पहुंच सके.

Advertisement



इंडिगो की ओर से जारी एडवाइजरी में लिखा गया है, ‘दिल्ली में हुई बारिश के कारण कई रास्तों में पानी भरा है, ऐसे में जाम, सड़क बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. ऐसे में एयरपोर्ट आने वाले लोग लाइव ट्रैफिक पर निगाहें रखें और घर से कुछ वक्त पहले  ही निकल जाएं’. 

स्पाइसजेट ने लोगों से कहा है कि मौसम में खराबी के कारण कुछ फ्लाइट्स में देरी भी हो सकती है, ऐसे में लगातार फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहें. इसके अलावा अपनी फ्लाइट का वक्त देखकर ऐसे घर से निकलें कि रास्ते में फंसे तो वक्त से एयरपोर्ट पहुंच जाएं.

Advertisement



आपको बता दें कि बुधवार को हुई बारिश के कारण सबसे बुरी स्थिति गुरुग्राम की हुई थी, जहां बड़ा इलाका समंदर की तरह हो गया था. इसके अलावा दिल्ली के भी कई इलाकों में बारिश का पानी भर जाने से रास्ते जाम हो गए थे.

मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में पानी भरने जैसी समस्याओं को फिर लोगों को जूझना पड़ सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »