दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह से हवा जहरीली बनी हुई है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया. नेहरू नगर में AQI 406 तक पहुंच गया है, जबकि आनंद विहार में यह अभी भी 390 बना हुआ है.
इसके अलावा, चांदनी चौक में AQI 370 और वजीरपुर में 381 दर्ज किया गया है. दोपहर के समय आनंद विहार समेत कुछ इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 400 के ऊपर था.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है.
5 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सतह पर लगातार हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है. सुबह के समय कई स्थानों पर हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम धुंध छाई रहेगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान 21°C से 23°C और न्यूनतम तापमान 8°C से 10°C के बीच रहने का अनुमान है.
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया है.
पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड जारी है. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है, लेह में -10.6°C, गुलमर्ग में -8.0°C और पहलगाम में -5.6°C तापमान दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
मुंबई शहर में कोहरा छाया रहा.
दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का असर रहा है.
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में शीतलहर का असर जारी है.