दिल्ली के 4 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचीं जांच टीमें

दिल्ली के चार स्कूलों को बम धमकी मिली, जिनमें से तीन को जांच के बाद झूठी पाया गया। एक स्कूल में तलाशी अभियान जारी है. धमकी मिलने वाले स्कूल द्वारका, गोयल डायरी और प्रसाद नगर में हैं. फायर और पुलिस की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement
कुछ स्कूलों में जांच के बाद इसे हॉक्स बताया गया है. (File Photo: ITG) कुछ स्कूलों में जांच के बाद इसे हॉक्स बताया गया है. (File Photo: ITG)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी के बाद हड़कंप मच गया है. इनमें से तीन स्कूलों में जांच के बाद धमकी को हॉक्स यानी झूठी जानकारी घोषित कर दिया गया है. एक स्कूल में अभी भी तलाशी अभियान जारी है. 

दिल्ली के जिन स्कूलों को धमकी मिली है, वे द्वारका, गोयल डायरी और प्रसाद नगर में स्थित हैं. फायर और पुलिस की गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

Advertisement

जिन चार स्कूलों को बम की धमकी मिली थी, उनमें से गोयल डायरी और प्रसाद नगर स्थित स्कूलों में जांच पूरी हो गई है. पुलिस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इन दोनों स्कूलों में कोई बम नहीं मिला है और धमकी झूठी थी. द्वारका के स्कूल में भी जांच के बाद इसे हॉक्स घोषित किया गया है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

धमकी की सूचना मिलते ही फायर और पुलिस की गाड़ियों को सभी प्रभावित स्कूलों के बाहर तैनात कर दिया गया. अधिकारियों ने स्कूलों की इमारतों और परिसरों की गहन जांच की. अन्य एक स्कूल में अभी भी तलाशी चल रही है. पुलिस धमकी देने वाले की पहचान करने में भी जुटी हुई है.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »