पशिम बंगाल: एक ही घर से दो भाइयों का क्षत-विक्षत शव और कंकाल बरामद, पुलिस जांच जारी

बड़े भाई बीरेंद्र कुमार डे पश्चिम बंगाल बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. वह अपनी पेंशन से परिवार चलाते थे. उनके छोटे भाई धीरेंद्र कुमार डे भी मानसिक रूप से विकलांग हैं, ऐसा पड़ोसी ने दावा किया. रविवार की रात स्थानीय क्लब के कुछ युवक उनका पता लगाने उनके घर गये.

Advertisement
इसी घर में रहते थे दोनों भाई इसी घर में रहते थे दोनों भाई

राजेश साहा

  • कोलकाता,
  • 26 जून 2023,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

एक ही घर से दो भाइयों का कंकाल समेत एक क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है. मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेलघोरिया में हुई. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. बंगाल पुलिस ने जहां तीन मंजिला इमारत के एक कमरे से बड़े भाई का क्षत-विक्षत शव बरामद किया, वहीं उसी घर के अगले कमरे से एक आदमी का कंकाल बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि यह छोटे भाई का कंकाल है. पुलिस ने इस पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

घर में दो भाई के अलावा कोई तीसरा नहीं रहता था
दो भाई बीरेंद्र कुमार डे (66) और धीरेंद्र कुमार डे (63) उत्तर 24 परगना जिले के पूर्वी बेलघोरिया सेकेंड लेन स्थित एक ही आवास पर रहते थे. काफी दिन तक पड़ोसियों की नजर उन दोनों पर नहीं पड़ी. काफी समय तक उनका पता न चलने पर कई लोगों को उन पर संदेह हुआ. स्थानीय निवासियों का दावा है कि दोनों भाई मानसिक बीमारी से पीड़ित थे. 

चश्मदीद की जुबानी
बड़े भाई बीरेंद्र कुमार डे पश्चिम बंगाल बिजली विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. वह अपनी पेंशन से परिवार चलाते थे. उनके छोटे भाई धीरेंद्र कुमार डे भी मानसिक रूप से विकलांग हैं, ऐसा पड़ोसी ने दावा किया. रविवार की रात स्थानीय क्लब के कुछ युवक उनका पता लगाने उनके घर गये. एक युवक ने कहा, 'जब हम उनके घर पहुंचे, तो कोई नहीं मिला. घर के अंदर से दुर्गंध आने लगी, आखिरकार हम में से दो लोग कमरे में प्रवेश कर सके, जहां हमें बीरेंद्र कुमार डे का पूरी तरह से क्षत-विक्षत शव मिला.'

Advertisement

उन क्लब के सदस्यों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को फोन किया. सूचना मिलने पर निमता थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को बरामद किया. तलाशी लेने के दौरान बगल के कमरे से एक कंकाल बरामद हुआ. जो उनके भाई धीरेंद्र कुमार डे का कंकाल माना जा रहा है. 

5 से 6 महीने पुराना हो गया था कंकाल
पुलिस सूत्र का दावा है, कंकाल कम से कम 5-6 महीने पुराना लग रहा है. वहीं क्षत-विक्षत शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है. पुलिस सूत्र का दावा है कि छोटे भाई की मौत पांच या छह महीने पहले हुई होगी. बड़े भाई ने अपने भाई के शव को उसके शव के पास बैठाकर रखा. समय के साथ शरीर कंकाल में बदल गया. फिर बड़े भाई की कुछ दिन पहले मौत हो गई होगी. चूंकि उस घर में उन दोनों के अलावा कोई नहीं रहता था इसलिए उनकी मौत की खबर बाहर नहीं आई. दो कमरों में काफी देर तक दो शव पड़े रहे.

पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सूत्र का कहना है कि पुलिस को पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो जाएगी.

साथ में दीपक देवनाथ की रिपोर्ट

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement