Advertisement

Weather Live: केदारनाथ में बर्फबारी शुरू...10 दिन से बिगड़ा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

aajtak.in | नई दिल्ली | 01 फरवरी 2026, 6:24 PM IST

Weather News Live Updates: पहाड़ों में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है. केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है. हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आज ओलावृष्टि हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है.

केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है. (Photo: ITG)

पहाड़ों में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो गई है. केदारनाथ में रुक-रुक कर बर्फ गिर रही है. मंदिर परिसर में आईटीबीपी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं. पिछले 10 दिनों से यहां मौसम खराब बना हुआ है. केदारनाथ धाम में करीब 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है.

आज दिल्ली-NCR में भी बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि 1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक) के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ...

5:14 PM (5 घंटे पहले)

Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में बर्फबारी

Posted by :- Aman

पहाड़ों में एक बार फिर मौसम खराब हो गया है. हिमालयी क्षेत्रों की बात करें तो केदारनाथ धाम में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है. मंदिर परिसर में आईटीबीपी और पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं. पिछले 10 दिनों से यहां मौसम खराब बना हुआ है और बर्फबारी जारी है. केदारनाथ धाम में तकरीबन 3 फीट तक बर्फ जम चुकी है. पूरी केदारनगरी बर्फ से ढकी हुई नजर आ रही है. (Input: Praveen Semwal)

5:02 PM (6 घंटे पहले)

Snowfall: पहाडों पर बर्फबारी होगी

Posted by :- Aman

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 से 3 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम बदल सकता है. कई इलाकों में गरज, बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

11:09 AM (12 घंटे पहले)

Weather Alert: 1 से 3 फरवरी तक बारिश

Posted by :- Aman

एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1 से 3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

 

10:58 AM (12 घंटे पहले)

Dense Fog: अयोध्या में छाया घना कोहरा

Posted by :- Aman

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घने कोहरे का असर दिखाई दिया है.

 

Advertisement
10:54 AM (12 घंटे पहले)

IMD Alert: मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Posted by :- Aman

दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

 

10:42 AM (12 घंटे पहले)

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश

Posted by :- Aman

हरियाणा के करनाल शहर के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है.