Corona Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 74 लाख के पार, 65 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 65 लाख से अधिक मरीज कोरोना (Coronavirus) को मात देकर ठीक हो चुके हैं. जिसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की दर 88 प्रतिशत हो गई है. भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 80 हजार से कम है.

Advertisement
Coronavirus, Covid-19 latest News Updates 18 October 2020 (फाइल फोटो-PTI) Coronavirus, Covid-19 latest News Updates 18 October 2020 (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST
  • देश में 65 लाख से अधिक कोरोना मरीज हुए ठीक
  • भारत में अब तक 114031 कोरोना मरीजों की मौत
  • देश में अब कोरोना के कुल 783311 एक्टिव मामले

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 74 लाख के पार पहुंच गई है. भारत में कोरोना रिकवरी दर (Recovery Rate) तेजी से बढ़ने के साथ  एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 65 लाख से अधिक मरीज कोरोना (Coronavirus) को मात देकर ठीक हो चुके हैं. जिसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की दर 88 प्रतिशत हो गई है. भारत में अब कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 80 हजार से कम है.

Advertisement

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health & Family Welfare) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 74 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 65 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. जबकि अब तक कुल 1,14,031  लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने अपनी कोरोना टेस्टिंग की क्षमता को जनवरी में एक से बढ़ाकर वर्तमान में 9.32 करोड़ से अधिक कर दिया है. हाई टेस्टिंग की वजह से पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट आई है. इस समय पॉजिटिविटी रेट 8% से नीचे आ गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61,871 नए केस सामने आए हैं. जबकि 1033 मरीजों की मौत हुई है.स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे तक का जारी कोरोना का आंकड़ा....

Advertisement
देश में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 74,94,551
भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 114031 
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 6597209    
देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 783311

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार पहले से कम तो हुई है लेकिन अभी भी हालात चिंताजनक हैं. देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. वहीं, 24 घंटे में कोरोना से करीब 250 लोगों की जान गई है. सूबे में एक लाख 85 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं, जबकि एक दिन में 14 हजार से ज्यादा मरीजों ने संक्रमण को मात दी है.

देखें: आजतक LIVE TV

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब कम जरूर हुई है लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. अगर दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस की बात की जाए तो राजधानी में अब 22 हजार 814 एक्टिव केस हैं.


बिहार में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर हुई 94.31 प्रतिशत 
बिहार में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 990 हो गई है. वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,03,060 हो गई है. बिहार में अबतक कुल 90.15 लाख नमूनों की जांच की गई है. जिनमें संक्रमित पाए गए 1,91,515 मरीज ठीक हुए हैं. बिहार में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 94.31 प्रतिशत है.

Advertisement

पीएम मोदी का निर्देश, जनता तक कोरोना के टीके पहुंचाने की बनाएं व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना महामारी की स्थिति और टीके की तैयारियों के बारे में शनिवार को एक बार फिर समीक्षा बैठक करके खास निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि टीका तैयार होने के बाद जनता तक तेजी से पहुंचाने के लिए कारगर व्यवस्था बनानी होगी. 


प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड के मामलों में लगातार आ रही गिरावट पर संतोष जताया. साथ ही समीक्षा बैठक में बताया गया कि तीन टीके (Corona Vaccine) भारत में विकसित किए जा रहे हैं. जिनमें से दो टीके दूसरे चरण में और एक तीसरे चरण में है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement