राहुल की सभाओं पर पंजाब-केंद्र सरकार को नोटिस, आज हरियाणा में प्रवेश करेगी ट्रैक्टर रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हरियाणा में 6-7 अक्टूबर को ट्रैक्टर रैली निकालने का प्लान है. लेकिन हरियाणा सरकार ने कहा है कि वो पंजाब से आ रही ज्यादा भीड़ को प्रदेश में प्रवेश नहीं देंगे.

Advertisement
ट्रैक्टर रैली के दौरान राहुल गांधी (PTI) ट्रैक्टर रैली के दौरान राहुल गांधी (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 10:37 AM IST
  • कृषि कानून के खिलाफ राहुल की ट्रैक्टर रैली
  • आज हरियाणा में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का विरोध जारी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते दो दिन से पंजाब में हैं और ट्रैक्टर रैली के जरिए इसका विरोध कर रहे हैं. अब मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में प्रवेश करेंगे. हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा है, हरियाणा सरकार ने भीड़ ना इकट्ठा करने को कहा है ऐसे में आज फिर तकरार देखने को मिल सकती है. 

Advertisement

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस भेजा है. अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित की गई रैलियों पर सवाल खड़े किए गए थे. अदालत ने अब सरकार से जवाब मांगा है. 

हरियाणा में राहुल गांधी का सफर पहवा बॉर्डर से शुरू होगा. जिसके बाद वो अलग-अलग शहरों में होते हुए दिल्ली की ओर रुख करेंगे. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मंगलवार का शेड्यूल... 

Advertisement

•    पटियाला के सर्किट हाउस के कार्यक्रम में हिस्सा
•    पटियाला में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस
•    नूरपुर में जनसभा
•    पंजाब से हरियाणा के पहवा में प्रवेश
•    पहवा मंडी में जनसभा
•    कुरुक्षेत्र मंडी में जनसभा

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »