कंगना की सुरक्षा पर बाबुल सुप्रियो बोले- शिवसेना के ट्रैक रिकॉर्ड को देख लिया गया फैसला

बाबुल सुप्रियो ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता कंगना की फोटो पर चप्पल मारते हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की धमकी देते हैं. शिवसेना के ट्रैक रिकॉर्ड को देख कर कंगना को सुरक्षा दिया गया है.

Advertisement
पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो (फोटो-इंडिया टुडे) पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो (फोटो-इंडिया टुडे)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST
  • "शिवसेना के कार्यकर्ता धमकी देते हैं"
  • सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की धमकी
  • कंगना पर गलत भाषा का इस्तेमाल

शिवसेना नेता संजय राउत और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच विवाद अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है. फिलहाल, विवाद के बाद कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराये जाने को पर्यावरण राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जायज ठहराया है. उन्होंने कहा कि शिवसेना के ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए कंगना रनौत को सुरक्षा मुहैया कराया गया है.  

Advertisement

बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को कहा कि संजय राउत की भाषा और शिवसेना के कार्यकर्ता कंगना की फोटो पर चप्पल मारते हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की धमकी देते हैं. शिवसेना के ट्रैक रिकॉर्ड को देख कर कंगना को सुरक्षा दिया गया है.

बाबुल सुप्रियो के मुताबिक कंगना ने जो कहा है वो सही है या गलत है ये तो जांच में पता चलेगा. लेकिन कंगना के खिलाफ जो शब्द इस्तेमाल किया गया है वो सही नहीं है. बालासाहब ठाकरे होते तो संजय राउत को माफी मांगने को कहते. लेकिन उन्हें मुख्य प्रवक्ता बनाकर शिवसेना का महिलाओं के प्रति क्या भावना है, उसने (शिवसेना) बता दिया है.

पर्यावरण राज्य मंत्री ने कहा कि कंगना रनौत के ऑफिस में कुछ गलत हुआ है या गलत निर्माण हुआ है इसकी जांच का अधिकार बीएमसी को है. बीएमसी शिवशेना की है और ऐसे में जांच के टाइम को लेकर सवाल खड़े होते हैं.

Advertisement

कंगना के खिलाफ ड्रग्स रैकेट जांच पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि कानून सभी नागरिकों के लिये एक है. कंगना के मामले में जांच हो जाएगी. लेकिन इसमें बदले की भावना ज्यादा लग रही है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »