दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में निचली अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषमुक्त कर दिया था. सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की याचिका पर सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में होनी है. अरविंद केजरीवाल ने बेंच बदलने की मांग करते हुए अर्जी लगाई है.
आम आदमी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेंच बदलने की मांग भी अरविंद केजरीवाल की ओर से की जा सकती है. आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल जस्टिस शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट में अरविंद केजरीवाल के मामले में सुनवाई शुरू हो गई है. केजरीवाल की अर्जी पर सीबीआई की ओर से सॉलिसीटर जनरल दलीलें दे रहे हैं. उन्होंने केजरीवाल की अर्जी को संस्थान की इमेज खराब करने वाला बताया है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी. मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होगी.
अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फरवरी महीने में एसआईआर को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में खुद भी मौजूद थीं. ममता बनर्जी न सिर्फ खुद कोर्ट में थी, बल्कि दलीलें भी रखी थीं. अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल यह केस किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की गुजारिश कोर्ट से कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल और उनकी अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं, जिनकी बेंच में यह मामला है.
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों को शराब घोटाले से जुड़े केस में बरी करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में सुनवाई होनी है.