Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 9 मार्च 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराया. वहीं, शेयर बाजार में आज ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement
भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty) भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता. (Photo: Getty)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वहीं, भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इन खबरों के अलावा, खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर घोषित किया. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें.

Advertisement

T20 वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया पर बरसे करोड़ों, उपविजेता न्यूजीलैंड को भी मिली बंपर प्राइज मनी

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्ज़ा जमाया. अहमदाबाद में आयोजित इस खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 256 रनों का टारगेट था, जिसका पीछा करते हुए न्यूज़ीलैंड की 159 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है.

गौतम गंभीर T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद आलोचकों पर जमकर बरसे, कहा- सोशल मीडिया नहीं, ड्रेसिंग रूम के लिए जवाबदेह

टीम इंडिया ने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलचकों पर जमकर निशाना साधा. गंभीर ने कहा कि उनकी ज़िम्मेदारी केवल टीम और सपोर्ट स्टाफ तक ही है, साथ ही सोशल मीडिया की आलोचना उन्हें प्रभावित नहीं करती. 

Advertisement

T20 World Cup: 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब लेते हुए इमोशनल हो गए संजू सैमसन, सुनाया सचिन तेंदुलकर का किस्सा

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. पूरे टूर्नामेंट में 321 रन बनाने वाले सैमसन ने फाइनल जीत के बाद कहा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. फाइनल में जीत के बाद भावुक नज़र आए सैमसन ने कहा कि वह अपनी भावनाओं को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहे हैं.

Stock Market Crash: ये तीन कारण... खुलते ही क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2100 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को ओपनिंग के साथ ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले खुलते ही 2100 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं NSE के निफ्टी इंडेक्स ने 600 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की. भारतीय शेयर बाज़ार में बीते सप्ताह भी बड़ी उथल-पुथल मची थी.

न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर के बाहर फेंका गया विस्फोटक, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के बाहर शनिवार को एक काउंटर-प्रोटेस्टर ने जलता हुआ विस्फोटक डिवाइस फेंका. न्यूयॉर्क पुलिस विभागने बताया कि यह एक 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' था. पुलिस ने इसे एक घातक उपकरण माना है, जो किसी की जान ले सकता था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Advertisement

आखिरकार नए सुप्रीम लीडर का हुआ ऐलान, खामेनेई के बेटे संभालेंगे ईरान का सबसे शक्तिशाली पद

मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. खामेनेई के निधन के बाद से उनके बेटे मोजतबा का ही नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले शुरू करने के बाद हत्या कर दी गई थी. 56 साल के मोजतबा अपने पिता की तरह एक कट्टरपंथी धर्मगुरु हैं.

सऊदी अरब में रिहायशी परिसर में गिरी मिसाइल, भारतीय समेत दो लोगों की मौत

सऊदी अरब के अल-खार्ज शहर में रविवार को एक मिसाइल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. इस घटना में 12 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें सभी बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं.घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement