Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 अगस्त 2023 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

ज्ञानवापी परिसर में ASI का तीसरे दिन का सर्वे खत्म हो गया है. सर्वे के बाद परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हम अपने दावे के नजदीक पहुंच गए हैं. वहीं, पाकिस्तान में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ. रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर जाने से पलट गईं, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए.

Advertisement
 ज्ञानवापी परिसर में ASI का सर्वे तीसरे दिन भी जारी रहा ज्ञानवापी परिसर में ASI का सर्वे तीसरे दिन भी जारी रहा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

ज्ञानवापी परिसर में ASI का तीसरे दिन का सर्वे खत्म हो गया है. सर्वे के बाद परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हम अपने दावे के नजदीक पहुंच गए हैं. वहीं, पाकिस्तान में रविवार को दर्दनाक रेल हादसा हुआ. रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर जाने से पलट गईं, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 80 घायल हो गए. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

ज्ञानवापी परिसर में ASI का तीसरे दिन का सर्वे खत्म हो गया है. सर्वे के बाद परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि हम अपने दावे के नजदीक पहुंच गए हैं, ASI लगातार अपना काम कर रही है. हालांकि अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. सभी चीजें रिपोर्ट में शामिल होंगी, लेकिन एएसआई इस सर्वे को कल भी जारी रखेगी. हिंदू वकील सुभाष चंदन चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वे सही दिशा में जा रहा है. एएसआई की टीम अपने तय किए गए स्थानों पर काम कर रही है. प्रारंभिक काम पूरा कर लिया गया है. कल भी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक सर्वे की प्रक्रिया जारी रहेगी.

हरियाणा के नूंह-मेवात में हिंसा के दौरान हुई बजरंग दल के नेता प्रदीप शर्मा की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता जावेद अहमद घिरते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने हत्या के इस मामले में हरियाणा AAP माइनोरिटी सेल अध्यक्ष जावेद अहमद को मुख्य आरोपी बनाया है. इतना ही नहीं उनसे पूछताछ भी हो चुकी है. हालांकि, AAP नेता ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है.

Advertisement

बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने दावा किया कि तनावग्रस्त मणिपुर और हरियाणा से भागे कई लोग बंगाल के जिलों में आ रहे हैं. उन्होंने कई लोगों के यहां पर शरण लेने का दावा किया है. उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ''सैकड़ों लोगों की जान चली गई, करीब 63 हजार लोग मणिपुर से भाग गए हैं. उनमें से ज्यादातर लोग बंगाल आ रहे हैं. वहीं हरियाणा में भी वे बंगाल में, बंगाल के कई हिस्सों में शरण ले रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement