Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 दिसंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के बड़ा हादसा हुआ था. रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. पंत खुद ही कार चला रहे थे. फिलहाल ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं.

Advertisement
ऋषभ पंत ऋषभ पंत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

आज की खास खबर की बात करें तो भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के बड़ा हादसा हुआ था. रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. पंत खुद ही कार चला रहे थे. फिलहाल ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं.

Advertisement

चीन में कोरोना बेकाबू, भारत, US समेत 10 देशों ने यात्रियों पर लगाए कड़े प्रतिबंध, WHO ने मांगी रिपोर्ट

चीन में जीरो कोविड नियम हटाए जाने के बाद कोरोना से हालात बेकाबू को गए हैं. स्थिति ऐसी बन गई है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं हैं, श्मशान घाटों में अंतिम संस्कार की जगह नहीं हैं और जरूरी दवाइयों की किल्लत लगातार बनी हुई है. बिगड़ते हालात को देखते हुए WHO ने चीन को फटकार लगाते हुए कोरोना के सही आंकड़े बताने के लिए कहा है. वहीं अब फ्रांस और इंग्लैंड ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है.

गुजरात के नवसारी में बड़ा हादसा, लग्जरी बस से टकराई फॉर्च्यूनर, 8 की मौत

गुजरात के नवसारी जिले में शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा हो गया. शनिवार की सुबह नेशनल हाईवे पर एक फॉर्च्यूनर कार और लग्जरी बस की भीषण टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

PM मोदी की मां के निधन पर भावुक हुए मुनव्वर राणा, कहा- मोदी को अब फूंक-फूंक कर रखना होगा कदम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा ने 30 दिसंबर को ही 100 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. इस दौरान जब पूरे देश मे गम का माहौल था, मां पर शायरी करने वाले देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा भी गमगीन नजर आए. मुनव्वर राणा ने भी पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि दी.

क्रिकेटर ऋषभ पंत की हुई प्लास्टिक सर्जरी, सामने आई सिर और रीढ़ की MRI रिपोर्ट... जानें हेल्थ अपडेट

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ शुक्रवार (30 दिसंबर) तड़के बड़ा हादसा हुआ था. रूड़की के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. पंत खुद ही कार चला रहे थे. फिलहाल ऋषभ पंत का देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां उनकी कई सारी जांचें भी की गईं.

साल के आखिरी दिन उत्तर भारत में जबरदस्त कोहरा, दुरंतो, हिमगिरी और श्रमजीवी सहित दर्जनों ट्रेनें लेट

आज साल का आखिरी दिन है. पिछले कई दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरे और सर्दी के सितम ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. घने कोहरे और लो विजिबिलिटी की वजह से एक तरफ जहां लोगों को सड़क पर वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इसका सीधा असर रेल यातायात पर भी दिखाई दे रहा है. कोहरे की वजह से उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें कई कई घंटों की देरी से चल रही है. जिसके चलते रेल यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement