Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ट्रंप की ईरान-जर्मनी को सख्त चेतावनी से लेकर विनेश फोगाट के सनसनीखेज खुलासे तक, आज बड़ी हलचल है. वहीं दिल्ली में जज सुसाइड केस में FIR और IPL में हैदराबाद पर कोलकाता की जीत प्रमुख खबरें बनी हुई हैं.

Advertisement
युद्धविराम के बाद कूटनीति तेज, ईरान का नया फॉर्मूला, US ने उठाए सवाल. (File Photo: ITG) युद्धविराम के बाद कूटनीति तेज, ईरान का नया फॉर्मूला, US ने उठाए सवाल. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

एक तरफ ट्रंप ने ईरान को तबाही की चेतावनी दी है, तो दूसरी तरफ जर्मनी से सैनिक हटाकर और टैरिफ लगाकर 'डबल अटैक' कर दिया है. इधर देश में, सुसाइड करने वाले जज के पिता की शिकायत पर उनकी ज्यूडिशियल अफसर पत्नी और IAS साली पर केस दर्ज हो गया है. वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने पहली बार खुद को बृजभूषण के खिलाफ उन 6 पीड़ितों में शामिल बताकर सनसनी मचा दी है. खेल की बात करें तो IPL में कोलकाता ने हैदराबाद के घर में घुसकर उसका विजय रथ रोक दिया है. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

सीजफायर के बीच महायुद्ध की आहट: ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी- डील करो, वरना तबाही तय

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव कम नहीं हो रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि यदि डील नहीं हुई तो ईरान पर फिर हमले हो सकते हैं. परमाणु कार्यक्रम, होर्मुज नाकाबंदी और सुरक्षा गारंटी जैसे मुद्दों पर गतिरोध कायम है, जिससे महायुद्ध की आशंका फिर बढ़ गई है.

हजारों अमेरिकी सैनिक बुलाए गए वापस, कारों पर 25% टैरिफ का ऐलान... ट्रंप का जर्मनी पर 'डबल अटैक'

जर्मनी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख एक बार फिर सख्त दिख रहा है. उन्होंने साफ कहा है कि जर्मनी में तैनात अमेरिकी सैनिकों की संख्या सिर्फ 5 हजार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे कहीं ज्यादा कटौती की जाएगी. यानी जो शुरुआत 5 हजार सैनिकों की वापसी से हो रही है, वो आगे और बड़ी हो सकती है. इससे पहले ट्रंप ने यूरोपीय यूनियन की कारों और ट्रकों पर 25% टैरिफ लगाने का भी ऐलान किया था, जिसका असर खासतौर पर जर्मनी पर पड़ सकता है.

Advertisement

जज सुसाइड केस में एक्शन... ज्यूडिशियल अफसर पत्नी और IAS साली पर केस दर्ज, जानें FIR में लगे क्या आरोप

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा के पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. सफदरजंग एन्क्लेव थाने में FIR नंबर 152/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108/61(2) में मामला दर्ज किया गया है. इसमें मृतक की पत्नी स्वाति मलिक (ज्यूडिशियल अफसर) और उनकी चचेरी बहन निधि मलिक (IAS) पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे हैं. ADVERTISEMENT

'बृजभूषण ने मेरा उत्पीड़न किया था, मैं उन 6 पीड़ितों में शामिल...', विनेश फोगाट ने पूर्व WFI चीफ पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती जगत में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ दी है. इस ओलंपियन पहलवान ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

SRH vs KKR, IPL 2026 Highlights: कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, कमिंस ब्रिगेड को उसके घर में हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-45 में रविवार (3 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.2 ओवरों में हासिल कर लिया.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement