खबरों के लिहाज से मंगलवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ उदयपुर में नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करने की वजह से आठ साल के बेटे के पिता की हत्या कर दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ Reliance Jio की कमान आकाश अंबानी को सौंप दी गई है. जानिए मंगलवार शाम की पांच बड़ी खबरें-
1. नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर दिनदहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या, उदयपुर में बवाल
राजस्थान के उदयपुर शहर के धानमंडी थाना क्षेत्र के मालदास स्ट्रीट में दो लोगों ने एक युवक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि मृतक युवक के 8 साल के बेटे ने नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया था. इससे गुस्साए आरोपियों ने उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है. इंटरनेट बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं. अगले 24 घंटे इंटरनेट बंद रहेगा.
2. Akash Ambani का 'राजतिलक', पिता मुकेश अंबानी ने सौंपी Reliance Jio की कमान
देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घरानों में से एक रिलायंस समूह (Reliance Group) में अगली पीढ़ी को कमान देने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी क्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने टेलीकॉम यूनिट रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है. अब उनकी जगह आकाश अंबानी (Akash Ambani) को रिलायंस जियो के बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है.
कैबिनेट बैठक में सीएम उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देने वाले हैं. बैठक में मौजूद कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने भी उद्धव के इस फैसले का स्वागत किया है. इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी उद्धव ठाकरे को यही नसीहत दी थी. उन्होंने मातोश्री में विधायकों की एक बैठक भी बुलाई है.
4. G-7 में पीएम मोदी को क्यों बुलाया गया, पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने बताया
जर्मनी में चल रहे G-7 के शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के अलावा बतौर मेहमान भारत को भी आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से जर्मनी के दौरे पर हैं और उन्होंने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो आदि नेताओं से मुलाकात की. पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक और भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने जी-7 की बैठक में भारत को बुलाए जाने के पीछे के कारणों का जिक्र करते हुए कहा है कि अमेरिका और सदस्य देश भारत को रूस से दूर करना चाहते हैं इसलिए उसे ग्रुप में तरजीह दी जा रही है.
इंग्लैंड की व्हॉइट बॉल क्रिकेट (वनडे-टी20) टीम के कप्तान ओएन मोर्गन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 35 साल के मोर्गन का क्रिकेटिंग करियर 16 साल का रहा है. मोर्गन ने यह फैसला टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज से ठीक पहले लिया है. दरअसल, भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर ही है. यहां रोहित शर्मा की कप्तानी में एक टेस्ट, तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है.
aajtak.in