Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 दिसंबर 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 दिसंबर 2023 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. यहां 20 सैंपल में से 5 में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 पाया गया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को एक कार्यक्रम में खुद को 'पीड़ित' बताया है.

Advertisement
देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले (फाइल फोटो) देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 दिसंबर 2023 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. यहां 20 सैंपल में से 5 में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 पाया गया है. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को एक कार्यक्रम में खुद को 'पीड़ित' बताया है. उन्होंने कहा, तमाम अपमान सहने के बावजूद किसी को सेवा के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए. उत्तराखंड के अंकिता भंडारी केस में गवाह ने कोर्ट में खुलासा किया है कि बीजेपी विधायक ने एक दिन में दो बार रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाया था. पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे. हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सैंटा क्लॉज बताया.

Advertisement

1- महाराष्ट्र के ठाणे में फूटा कोरोना बम! 20 मरीजों के सैंपल में से 5 में मिला कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट 

महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. यहां 20 सैंपल में से 5 में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट JN.1 पाया गया है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ठाणे शहर में 30 नवंबर से लेकर अब तक 20 मरीजों का सैंपल लिया गया, जिसमें से JN.1 वैरिएंट के 5 मामले सामने आए हैं.

2- 'पीड़ित रहा हूं, पता है कैसे अपमान का सामना करना है...', मिमिक्री विवाद के बाद बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को एक कार्यक्रम में खुद को 'पीड़ित' बताया है. उन्होंने कहा, तमाम अपमान सहने के बावजूद किसी को सेवा के रास्ते से कभी नहीं हटना चाहिए. धनखड़ ने कहा, मैं एक पीड़ित हूं. एक पीड़ित को पता होता है कि अंदर से अपमान का कैसे सामना करना है. सब अपमान सहना है. एक दिशा के साथ हम अपनी भारत माता की सेवा में हैं.

Advertisement

3- अंकिता भंडारी केस: BJP विधायक ने एक दिन में दो बार चलवाया था रिजॉर्ट पर बुलडोजर, गवाह ने कोर्ट में किया खुलाासा 

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में इन दिनों अदालती कार्यवाही चल रही है. गवाह और बुलडोजर चालक दीपक ने अदालत में अपना बयान दर्ज करते हुए कहा कि उसने तत्कालीन उपजिलाधिकारी (SDM) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक के कहने पर इस हत्याकांड के आरोपी पुलिकत आर्या के वनंत्रा रिजॉर्ट में जेसीबी चलाई थी.

4- 'पश्चिम बंगाल की सेंटा क्लॉज हैं ममता बनर्जी,' मंत्री फिरहाद हकीम ने CM की तारीफों के पुल बांधे 

पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफों के पुल बांधे. हकीम ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की सैंटा क्लॉज बताया. उन्होंने कि ममता बंगाल की सेंटा क्लॉज हैं, जो पूरे साल राज्य के लोगों को विकास की पहल का उपहार देती हैं.

5- Ram Mandir Inauguration: ननिहाल से 3 हजार क्विंटल चावल, ससुराल से उपहारों के 1100 थाल... जानें राम मंदिर में कहां से क्या आएगा? 

यूपी के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के लिए देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी चीजें भेजी जा रही हैं. जैसे भगवान राम की ननिहाल छत्तीसगढ़ से तीन हजार क्विंटल चावल आने वाला है तो वहीं उनकी ससुराल नेपाल के जनकपुर से कपड़े, फल और मेवा के साथ-साथ उपहारों से सजे 1100 थाल आने वाले हैं. इसके अलावा भी भारत के अलग-अलग राज्यों से बहुत सारा सामान अयोध्या आएगा. आइए आपको बताते हैं कि कहां से क्या आने वाला है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement