Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 25 अप्रैल 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 अप्रैल 2024 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से गुरुवार का दिन काफी अहम रहा है. मंगलसूत्र को लेकर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच सुनवाई कर रही है. संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:59 PM IST

आज शाम की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 25 अप्रैल 2024 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से गुरुवार का दिन काफी अहम रहा है. मंगलसूत्र को लेकर अखिलेश यादव ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर निशाना साधा है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच सुनवाई कर रही है. संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी. आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मेयर चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर 160 से अधिक व्हेल मछलियां फंस गईं. 

Advertisement

'मोदी और योगी को मंगलसूत्र से क्या लेना-देना...', पीएम के बयान पर बोले अखिलेश यादव

दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही घंटे बचे हैं. चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां कर ली हैं. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो गई है. इस बीच देश की सियासत में इस सबसे ज्यादा चर्चा मंगलसूत्र की हो रही है. इसको लेकर एक के बाद एक बयान सामने आ रहे हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि 2024 के चुनाव की लड़ाई अब मंगलसूत्र पर आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से शुरू हुई मंगलसूत्र की बात अब विपक्ष की जुबां पर खूब छाई हुई है. विपक्षी नेता लगातार मंगलसूत्र को लेकर बीजेपी और इसके नेताओं पर निशाना साध रहे हैं.

मार्क्सवाद का जिक्र, निजी प्रॉपर्टी पर सरकारी नियंत्रण... 'संपत्ति के बंटवारे' पर सियासी बहस के बीच SC ने आर्टिकल 39B पर क्या कहा

Advertisement

क्या किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति को आम लोगों की भलाई के लिए सरकार अपने कब्जे में ले सकती है या नहीं? इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संवैधानिक बेंच सुनवाई कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान का मकसद 'सामाजिक बदलाव की भावना' लाना है, इसलिए ये कहना खतरनाक होगा कि किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति को समाज के भौतिक संसाधन के रूप में नहीं माना जा सकता. हालांकि, कोर्ट ने ये भी कहा कि ये कहना भी खतरनाक होगा कि समाज के भले के लिए सरकार निजी संपत्ति को कब्जे में नहीं ले सकती.

संसद की सुरक्षा में चूक मामला: आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी, पुलिस को जांच के लिए मिला और समय

संसद की सुरक्षा में चूक मामले के सभी 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में गुहार लगाई है. इससे पहले सभी छहों मुलजिमों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के निर्देश के मुताबिक न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद अगले आदेश के लिए इनको पेश किया गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे जांच पूरी करने के लिए 45 दिन का समय चाहिए. इसके बाद चार्जशीट दाखिल कर देंगे.

Advertisement

दिल्ली में कल नहीं हो पाएंगे मेयर चुनाव? AAP ने कहा- पुरानी परंपरा तोड़ना चाहते हैं उपराज्यपाल

राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल यानी कल होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर चुनाव आयोग से परमिशन मिल गई है. चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर सूचित किया कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख (26 अप्रैल) को लेकर आयोग को कोई प्रॉब्लम नहीं है.इतना ही नहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ऑफिस की ओर से भी मेयर चुनाव के लिए मंजूरी मिल गई है. लेकिन आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाया है.

ऑस्ट्रेलिया में समुद्री तट पर फंसी सैकड़ों व्हेल, वॉलंटियर्स कर रहे बचाने की कोशिश

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तट पर 160 से अधिक व्हेल मछलियां फंस गईं. स्थानीय अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की पार्क एंड वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी DBCA ने कहा कि पर्थ से लगभग 250 किमी दक्षिण में डनसबोरो के पास बड़ी संख्या में व्हेल मछलियां उथले पानी में फंस गई हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीवी चैनल एबीसी ने डीबीसीए प्रवक्ता के हवाले से बताया कि दोपहर तक 26 जीवों की मौत हो चुकी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉलंटियर्स 140 से अधिक व्हेलों को जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement