Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पीएम मोदी को व्हाइट हाउस का न्योता मिला. तेहरान में पाक आर्मी चीफ ने ईरानी राष्ट्रपति से सीजफायर पर बात की. उधर, ममता बनर्जी की बनाई मूर्ति तोड़ी गई, ट्विशा शर्मा केस में दिल्ली AIIMS की टीम दूसरे पोस्टमार्टम के लिए भोपाल पहुंचेगी, और ICC टेस्ट में लाल-गुलाबी दोनों गेंदों पर विचार कर रहा है.

Advertisement
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई एक घंटे की अहम बैठक (Photo: X/@Narendra Modi) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई एक घंटे की अहम बैठक (Photo: X/@Narendra Modi)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST

दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है. उधर कूटनीतिक हलचल के बीच तेहरान में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान  और संसद स्पीकर से मिलकर सीजफायर पर रणनीतिक चर्चा की. इस बीच, ट्रंप के चीन दौरे पर एलन मस्क को चीनी जासूस वेट्रेस द्वारा डिनर कराने का सनसनीखेज दावा हुआ है. इसके अलावा, कोलकाता में ममता बनर्जी की बनाई विवादित फुटबॉल मूर्ति तोड़ दी गई है. वहीं, भोपाल में ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स की टीम पहुंच रही है. आईसीसी अब एक ही टेस्ट मैच में लाल और गुलाबी दोनों गेंदों के इस्तेमाल का बड़ा नियम लाने की तैयारी में है. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता, दिल्ली में 1 घंटे तक चला रणनीतिक मंथन

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच सुरक्षा, व्यापार और नई तकनीक जैसे अहम मुद्दों पर बात हुई. यह दौरा क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हो रहा है, लेकिन इसके राजनीतिक और रणनीतिक मायने इससे कहीं बड़े बताए जा रहे हैं.

ईरान में आसिम मुनीर... राष्ट्रपति और स्पीकर से की मुलाकात, सीजफायर पर हुई चर्चा

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम करने की कोशिशें तेज हो गई हैं. बातचीत आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं. तेहरान में इस समय कूटनीतिक हलचल बढ़ी हुई है. इसी बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान दौरे पर हैं. उन्होंने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की. इस दौरान मुनीर ने ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से भी बैठक की, जहां क्षेत्रीय हालात और कूटनीतिक पहल को आगे बढ़ाने को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत हुई. यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब क्षेत्र में तनाव कम करने और बातचीत को आगे बढ़ाने की कोशिशें जारी हैं. इस पूरे मामले में पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश कर रहा है. इस अहम मुलाकात के बाद तेहरान पर दुनिया की नजरें और ज्यादा टिक गई हैं.

Advertisement

मस्क को चीन के जासूसों ने कराया डिनर... ट्रंप के बीजिंग दौरे को लेकर सनसनीखेज दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के चीन दौरे के दौरान हुए स्टेट डिनर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. ब्लॉगर जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि भोज के दौरान एलन मस्क के पीछे खड़ी एक वेट्रेस असल में चीनी सेना (PLA) की सीनियर अधिकारी मेजर चेंग चेंग थीं.

ममता बनर्जी की डिजाइन की गई फुटबॉल मूर्ति तोड़ी गई, कोलकाता स्टेडियम के बाहर बड़ा एक्शन

कोलकाता के मशहूर साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर शनिवार सुबह एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. यहां पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की डिजाइन की हुई एक विवादित फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया गया है. यह प्रतिमा सालों से स्टेडियम के बाहर लगी हुई थी और इसे लेकर लंबे समय से बहस चल रही थी. इसके टूटने के बाद खेल प्रेमियों से लेकर सोशल मीडिया तक इस पर चर्चा तेज हो गई है.

भोपाल में ही होगा ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम, दिल्ली से जा रही AIIMS की टीम

ट्विशा शर्मा की मौत मामले में दूसरे पोस्टमार्टम को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम रविवार को एम्स भोपाल में किए जाने की संभावना है. जानकारी के अनुसार डॉ. सुधीर गुप्ता, जो एम्स दिल्ली में फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख हैं, उन्होंने इस मामले के लिए चार वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है. बताया जा रहा है कि यह टीम अत्याधुनिक फॉरेंसिक उपकरणों के साथ शनिवार शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से भोपाल पहुंचेगी.

Advertisement

क्रिकेट के नियमों में होने जा रहे बड़े फेरबदल... टेस्ट मैच पर पड़ेगा सीधा असर, ICC का प्लान तैयार

क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और इन प्रस्तावों ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. सबसे चौंकाने वाला प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है, जहां अब एक ही मैच में लाल गेंद और गुलाबी गेंद दोनों का इस्तेमाल देखने को मिल सकता है. इसके अलावा T20 मैचों के ब्रेक टाइम, कोच की मैदान पर एंट्री और संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर भी नए नियम लागू होंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement