Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 जुलाई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जुलाई 2023 की खबरें और समाचार: मणिपुर में हिंसा को लेकर इरोम शर्मिला ने कहा कि  इसे कंट्रोल करने के लिए क्या किया जा सकता है. उन्होंने हिंसा के पीछे की वजह भी बताई. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि आजकल महिलाएं अपने पुरुष साथी के साथ मतभेद होने पर बलात्कार को दंडित करने वाले कानून का एक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रही हैं. 

Advertisement
मणिपुर हिंसा को लेकर बोलीं इरोम शर्मिला (फाइल फोटो) मणिपुर हिंसा को लेकर बोलीं इरोम शर्मिला (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

मणिपुर में हिंसा को लेकर इरोम शर्मिला ने कहा कि  इसे कंट्रोल करने के लिए क्या किया जा सकता है. उन्होंने हिंसा के पीछे की वजह भी बताई. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि आजकल महिलाएं अपने पुरुष साथी के साथ मतभेद होने पर बलात्कार को दंडित करने वाले कानून का एक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक की व्यक्तिगत पेशी के मामले में 4 अधिकारियों पर गाज गिरी है. बारिश से होने वाली परेशानी रविवार को भी नहीं थमने वाली. मौसम विभाग ने अहमदाबाद सहित सौराष्ट्र, दक्षिण और मध्य गुजरात में बारिश की चेतावनी जारी की है. कुशीनगर के रहने वाले एक युवक का सेना में सेलेक्शन नहीं हुआ तो वह फर्जी लेफ्टिनेंट बन गया. उसने गोरखपुर में ड्रेस सिलवाई और कुशीनगर में मेडल वगैरह खरीदे और फिर नेताओं से मिलने लगा. 

Advertisement

1- 'PM मोदी करें हस्तक्षेप, हिंसा से कैसे निपटे स्टेट...', सुलगते मणिपुर की स्थिति पर खुलकर बोलीं 'आयरन लेडी' इरोम शर्मिला 

मणिपुर में हिंसा की इन घटनाओं के बीच आजतक ने मणिपुर की 'आयरन लेडी' के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला से बात की. मणिपुर में हिंसा को लेकर उनसे 6 अहम सवाल किए गए, जिनका जवाब देते हुए उन्होंने हिंसा के पीछे की वजह से लेकर यह भी बताया कि इसे कंट्रोल करने के लिए क्या किया जा सकता है. बता दें कि इरोम ब्रिटिश नागरिक डेसमंड कौटिन्हो से शादी कर चुकी हैं. उनके दो बच्चे हैं और वह बेंगलुरु में रहती हैं.

2- एंटी रेप कानून को पार्टनर के खिलाफ हथियार बनाकर दुरुपयोग कर रही हैं महिलाएं: हाईकोर्ट 

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कहा है कि आजकल महिलाएं अपने पुरुष साथी के साथ मतभेद होने पर बलात्कार को दंडित करने वाले कानून का एक हथियार के रूप में दुरुपयोग कर रही हैं. न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा ने 5 जुलाई को एक शख्स के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें एख महिला ने शादी से इनकार करने के बाद शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया था. दोनों 2005 से सहमति से संबंध बना रहे थे.

Advertisement

3- यासीन मलिक की सुप्रीम कोर्ट में पेशी कराने पर तिहाड़ जेल के 4 अधिकारी सस्पेंड, SC ने जताई थी नाराजगी 

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) के प्रमुख यासीन मलिक की व्यक्तिगत पेशी के मामले में 4 अधिकारियों पर गाज गिरी है. इस मामले में दिल्ली जेल विभाग के एक उप अधीक्षक, दो सहायक अधीक्षक और एक हेड वार्डन को निलंबित कर दिया है. तिहाड़ जेल के डीआईजी मामले की गहन जांच कर रहे हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी अधिकारियों पर गाज गिर सकती है.

4- पहाड़ से मैदान तक बरस रही आफत... दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा, अलर्ट पर गुजरात-महाराष्ट्र के कई शहर 

बारिश से होने वाली परेशानी रविवार को भी नहीं थमने वाली. मौसम विभाग ने अहमदाबाद सहित सौराष्ट्र, दक्षिण और मध्य गुजरात में बारिश की चेतावनी जारी की है. महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए भी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने ठाणे, पालघर, रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का अनुमान है.

5- गोरखपुर में सिलवाई ड्रेस, कुशीनगर में बनवाया फेक ID कार्ड... फर्जी लेफ्टिनेंट बन भर्ती कराने के नाम पर की लाखों की ठगी 

कुशीनगर के रहने वाले एक युवक का सेना में सेलेक्शन नहीं हुआ तो वह फर्जी लेफ्टिनेंट बन गया. उसने गोरखपुर में ड्रेस सिलवाई और कुशीनगर में मेडल वगैरह खरीदे और फिर नेताओं से मिलने लगा, जिसके बाद लोग उससे नौकरी के लिए संपर्क करने लगे. वह उनसे लाखों रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे देता था.

Advertisement

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement