आज की ताजा खबर की बात करें तो रूस और यूक्रेन की जंग में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव बीती देर रात बेंगलुरू पहुंचा. बेंगलुरू से सुबह नौ बजे सीएम बसवराज बोम्मई नवीन के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रवाना होंगे. 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है. सीएम बसवराज बोम्मई ने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया.
पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के सरकारी स्कूलों में एक नया ड्रेस कोड लागू करने जा रही है. जानकारी के मुताबिक बंगाल में सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टूडेंट्स की ड्रेस नीले और सफेद रंग की होगी. नए ड्रेस कोड में बंगाल सरकार का 'बिस्वा बांग्ला' लोगो भी होगा. इसका डिजाइन खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया था.
साइक्लोन 'असानी' के बीच अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में साइक्लोन असानी ने दस्तक दे दी है. इस बीच यहां सोमवार सुबह भूकंप के झटके भी महसूस किए गए हैं. भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई है. भूकंप के झटके अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 276 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में दिगलीपुर के नजदीक महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र 15.66 अक्षांस और 92.30 देशांतर पर 39 किलोमीटर गहराई में था. भूकंप केंद्र के मुताबिक भूकंप सोमवार तड़के 3.25 बजे आया. भूकंप के चलते अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.
रूस और यूक्रेन की जंग में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव बीती देर रात बेंगलुरू पहुंचा. बता दें कि यूक्रेन में रूसी हमले में नवीन की मौत हो गई थी. इसके बाद लगातार उनके शव को लाए जाने का प्रयास जारी था. इस बारे में पीएम मोदी ने भी हाल ही में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए थे कि नवीन का शव लाने में हर संभव कोशिश की जाए. बेंगलुरू से सुबह नौ बजे सीएम बसवराज बोम्मई नवीन के परिजनों को सांत्वना देने के लिए रवाना होंगे. 21 साल के नवीन का घर कर्नाटक में हावेरी जिले में है. सीएम बसवराज बोम्मई ने इसके लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया.
महाराष्ट्र: परिवार नियोजन किट में प्रजनन अंगों के मॉडल, भड़कीं बीजेपी नेता चित्रा वाघ, सरकार को घेरा
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता चित्रा किशोर वाघ ने आशा कार्यकर्ताओं को दी जा रही परिवार नियोजन परामर्श किट में प्रजनन अंग के मॉडल पर सवाल उठाया है. चित्रा वाघ ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है. बता दें कि सूबे में आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन परामर्श किट प्रदान की जा रही है. इसमें जरूरी सामग्री के अलावा महिला-पुरुष के प्रजनन अंगों के रबर के मॉडल भी शामिल हैं. रबर के इन मॉडलों को किट में शामिल करने के सरकार के फैसले पर आशा कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जताई है.
शरद पवार ने AIMIM के गठबंधन प्रस्ताव को किया खारिज, कहा- हमारे लिये मुद्दा खत्म हुआ
एआईएमआईएम (AIMIM) सांसद इम्तियाज जलील ने महाविकास अघाड़ी (MVA) को गठबंधन का प्रस्ताव दिया था, जिससे महाराष्ट्र की सियासत में महौल गरमाया है. एक तरफ शिवसेना ने कहा है कि यह प्रस्ताव कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा तो वहीं दूसरी तरफ एनसीपी के नेता और महाविकास अघाड़ी सरकार के शिल्पकार शरद पवार ने भी अब AIMIM के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है. शरद पवार ने कहा, 'वे बता सकते हैं कि किस पार्टी के साथ जाना है. लेकिन जिस पार्टी में वे शामिल होना चाहते हैं, उसके लिए उन्हें हां कहनी होगी. यह एक राजनीतिक फैसला है. हालांकि यह राजनीतिक निर्णय महाराष्ट्र के लिए प्रस्तावित किया गया है, लेकिन एनसीपी के रूप में राज्य को ऐसा निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं है.
aajtak.in