Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

धनबाद में खदान हादसे में 4 की मौत और दिल्ली में जज की खुदकुशी से हड़कंप है. वहीं, बीमा सेक्टर में 100% विदेशी निवेश को मंजूरी मिल गई है. खेल में टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध का खतरा बढ़ गया है.

Advertisement
धनबाद में कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत (Photo: Screengrab) धनबाद में कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

झारखंड के धनबाद में कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं दिल्ली में एक जज की खुदकुशी की खबर से हड़कंप मच गया है. खेल के मैदान से बड़ी अपडेट यह है कि महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम चुन ली गई है और हरमनप्रीत कौर ही कप्तानी संभालेंगी. दूसरी तरफ, सरकार ने बीमा सेक्टर में 100% विदेशी निवेश को मंजूरी देकर बड़ा फैसला लिया है, तो उधर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने फिर से युद्ध की आहट दे दी है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.

Advertisement

धनबाद में बड़ा हादसा, कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत

झारखंड के धनबाद में स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा हो गया. कोयले की स्लरी में दबकर चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है.

दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव

दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में शनिवार को एक जज ने आत्महत्या कर ली. 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा कड़कड़डूमा अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्यरत थे. वे अपने घर में मृत पाए गए. शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

Advertisement

बीमा सेक्‍टर के लिए बड़ा ऐलान, भारत में 100% विदेशी निवेश के लिए खुले दरवाजे

केंद्र सरकार ने भारत के बीमा सेक्‍टर के लिए बड़ा ऐलान किया है. अब इस सेक्‍टर में 100 फीसदी विदेशी निवेश की मंजूरी दे दी गई है यानी कि अब कोई भी विदेशी कंपनी चाहे तो वह भारत के बीमा सेक्‍टर की कोई भी कंपनी में 100 फीसदी निवेश करके पूरी हिस्‍सेदारी खरीद सकता है.

महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान... हरमनप्रीत को फिर कप्तानी, देखें पूरी लिस्ट

राधा यादव और यास्तिका भाटिया की वापसी के साथ भारत ने महिला T20 विश्व कप 2026 और उससे पहले इंग्लैंड दौरे के लिए मजबूत टीमों की घोषणा की है. टीम का चयन शनिवार को हुई चयन समिति की बैठक में किया गया, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, मुख्य कोच अमोल मजूमदार, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शामिल थे.

'ट्रंप पर रत्तीभर भी भरोसा नहीं...', ईरान ने अमेरिका संग युद्ध जारी रखने के दे दिए संकेत

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. ईरान की सेना ने साफ संकेत दे दिया है कि अमेरिका के साथ टकराव फिर से शुरू हो सकता है. उनका कहना है कि हालात ऐसे बन रहे हैं, जहां समझौते कमजोर पड़ते दिख रहे हैं और भरोसा कमजोर होता नजर आ रहा है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement