Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दुनियाभर की बड़ी खबरों में आज भारी हलचल है. खाड़ी देशों में तनाव के बीच ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को रास्ता रोककर वापस जाने की चेतावनी दी है. दूसरी तरफ, डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान सीजफायर के बीच इजरायल की तारीफ कर अपने सुर बदल लिए हैं. देश के अंदर पीएम मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष को जमकर घेरा है, वहीं बंगाल चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले 7 लाख नए वोटर्स के नाम जुड़ने से सियासी समीकरण गरमा गए हैं.

Advertisement
ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को दी चेतावनी (File Photo) ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को दी चेतावनी (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:11 AM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी सेना ने भारतीय जहाज को रोककर चेतावनी दी है. सामने आए एक ऑडियो में ईरानी सेना साफ कह रही है- 'वापस जाएं, रास्ता बंद है.' वहीं, अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के बदलते सुरों ने सबको चौंका दिया है, जिन्होंने लेबनान सीजफायर के बीच इजरायल की जमकर तारीफ की है. भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति के बहाने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है.उधर चुनावी राज्य बंगाल से भी बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां वोटिंग से ठीक पहले वोटर लिस्ट में करीब 7 लाख नए नाम जुड़ गए हैं. विदेशी तनाव से लेकर देश की चुनावी सरगर्मी तक की बड़ी अपडेट के लिए पढ़े आज की बड़ी खबरें.

Advertisement

'होर्मुज बंद है, वापस जाएं...', भारतीय जहाज को ईरानी सेना का संदेश, सामने आया Audio

खाड़ी देशों में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें ईरानी सेना एक भारतीय जहाज को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने से रोक रही है. ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी के जवाब में इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से बंद करने का फैसला किया है.

ईरान की सत्ता असल में किसके पास? होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग से बढ़ा कंफ्यूजन

मिडिल ईस्ट की महाजंग किस दिशा में जा रही है, तस्वीर अब तक साफ नहीं है. शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग ने इस कंफ्यूजन को और बढ़ा दिया है. सवाल यह भी है कि आखिर में ईरान की सत्ता किसके हाथ में है और फैसले कौन ले रहा है? यह भी पूरी तरह साफ नहीं है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है या नहीं. यदि खुला है तो क्या ईरान के मित्र देशों के जहाजों को वहां से निकलने की अनुमति है या नहीं?

Advertisement

'इजरायल जानता है कैसे जीतना है', लेबनान सीजफायर के बीच ट्रंप के बदले सुर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक दिन की सख्ती के बाद इजरायल को लेकर सॉफ्ट नजर आ रहे हैं. एक दिन पहले जहां ट्रंप ने इजरायल को लेबनान पर हमले रोकने का कड़ा आदेश दिया था, वहीं अब एक बयान में कह रहे हैं कि 'इजरायल जीतना जानता है.' यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब क्षेत्र में सीजफायर लागू है, लेकिन हालात अभी भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं.

विपक्ष पर हमला, नारी शक्ति से माफी और महिला आरक्षण का वादा... PM मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार रात को 8:30 बजे देश को संबोधित किया, जो सीधे देश की माताओं और बहनों को संबोधित था. भावुक लहजे में उन्होंने माफी मांगी, अपनी पीड़ा जाहिर की और फिर कांग्रेस, DMK, TMC और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. पीएम ने साफ कहा कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और देश की महिलाएं इस फैसले को लेकर इन पार्टियों को कभी माफ नहीं करेंगी.

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले मतदाता सूची में जुड़े करीब 7 लाख नए वोटर, EC ने जारी किया अपडेट

पश्चिम बंगाल में दो चरणों के लिए होने वाली वोटिंग की तारीखें अब बेहद करीब हैं. राज्य में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है, लेकिन इससे ठीक पहले चुनाव आयोग ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है. आयोग के मुताबिक, बंगाल की फाइनल वोटर लिस्ट में करीब 7 लाख नए वोटरों के नाम जुड़ गए हैं. इस अपडेट के बाद राज्य में कुल वोटरों की संख्या बढ़कर 6,82,51,008 हो गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement