Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 मई 2023 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 मई 2023 की खबरें और समाचार: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद किसे मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? इस बात को लेकर पेंच अभी फंसा ही हुआ है. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान पर अब आर्मी एक्ट में एक्शन की तैयारी हो रही है.

Advertisement
डीके शिवकुमार/मल्लिकार्जुन खड़गे/सिद्धारमैया (फाइल फोटो) डीके शिवकुमार/मल्लिकार्जुन खड़गे/सिद्धारमैया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2023,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद किसे मिलेगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? इस बात को लेकर पेंच अभी फंसा ही हुआ है. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व पीएम  इमरान खान पर अब आर्मी एक्ट में एक्शन की तैयारी हो रही है. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

1. कर्नाटक की कुर्सी किसे? सिद्धारमैया और शिवकुमार किस पर हाईकमान होगा मेहरबान?

कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. लेकिन सीएम चेहरे को लेकर पेच फंस गया है. कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व सीएम सिद्धारमैया दोनों सीएम पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं. ऐसे में पार्टी ने दोनों नेताओं को बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया. सोमवार को सिद्धारमैया तो पहुंचे लेकिन शिवकुमार ने खराब सेहत का हवाला देकर किनारा कर लिया.

Advertisement

2. इमरान पर अब आर्मी एक्ट में एक्शन की तैयारी, जानें PAK सेना पूर्व पीएम पर क्यों चलाना चाहती है केस

पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में अराजकता और हिंसा फैल गई है. इस दौरान, राज्य संस्थानों और संवेदनशील सैन्य भवनों पर पीटीआई समर्थकों ने हमले भी किए. इसके बाद अब पाकिस्तान की सेना ने ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है, जिन्होंने समर्थकों को सैन्य प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक व निजी संपत्तियों पर हमले के लिए उकसाया.

3. चार महीनों में 6 सेंचुरी... वनडे में दोहरा शतक, वर्ल्ड कप में शुभमन गिल मचाएंगे तबाही

इस साल भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. मगर इस समय देश में खेले जा रहे IPL 2023 सीजन में एक खिलाड़ी ने अपने बल्ले से जबरदस्त तबाही मचाई हुई है. ये प्लेयर गुजरात टाइन्स के ओपनर शुभमन गिल हैं. उन्होंने IPL में अपना पहला शतक जमा दिया है.

Advertisement

4. अंग्रेजों ने लगाया बैन तो चार दोस्तों ने मिलकर रचा इतिहास, रोचक है Asian Paint की कहानी

ब्रिटिश शासन में अर्श से शुरू हुई एशियन पेंट्स अब देश की सबसे बड़ी और एशिया की तीसरी बड़ी पेंट कंपनी बन चुकी है. कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन की बात करें तो ये 3 लाख करोड़ रुपये हो गया है और इसका शेयर खबर लिखे जाने तक 3,128.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था.

5. पवार, ममता, पटनायक...कर्नाटक में जीत से बदला विपक्ष का सुर, अब धुरी में कांग्रेस

कर्नाटक में कांग्रेस को प्रचंड जीत मिली है. अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही कांग्रेस के लिए ये जीत ऑक्सीजन से कम नहीं है. इस जीत ने कांग्रेस के प्रति बाकी विपक्षी दलों का नजरिया भी बदल दिया है. यही वजह है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी, शरद पवार और नवीन पटनायक के सुर अब बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement