Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अप्रैल 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

आईपीएल 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी. वहीं, सिंगर आशा भोसले का मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ.

Advertisement
‘बाउंसर डालकर आउट करूंगा’, प्रफुल ह‍िंज ने कहा और कर दिखाया, ‘बाउंसर डालकर आउट करूंगा’, प्रफुल ह‍िंज ने कहा और कर दिखाया,

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:16 AM IST

आईपीएल 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया. वहीं, सुरों की मल्लिका आशा ताई का सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. इन खबरों के अलावा, बिहार के मोतिहारी में 15 से 18 अप्रैल तक डीआरडीओ की मेगा प्रदर्शनी आयोजित होगी. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

IPL 2026: डेब्यू में प्रफुल-साकिब ने उड़ाए टेबल टॉपर RR के होश, हैदराबाद ने 57 रनों से जीता मैच

आईपीएल 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से मात दी. साकिब हुसैन और प्रफुल ने चार-चार विकेट झटके. इस मैच में टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में राजस्थान की टीम 159 रन ही बना सकी.

Advertisement

पंचतत्व में विलीन आशा ताई, सुरों की मल्लिका को आखिरी सलाम

12 अप्रैल को सिंगर आशा ताई का निधन हुआ. इसके बाद 13 अप्रैल को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई. आनंद भोसले ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रिया पूरी की. देश की महान सिंगर अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं, लेकिन अपने पीछे वो लंबी विरासत और एक मधुर आवाज छोड़ गई हैं.

बिहार में दिखेगी देश की सैन्य ताकत! DRDO प्रदर्शनी में ब्रह्मोस सहित कई मिसाइलों का दिखेगा जलवा

बिहार के मोतिहारी में DRDO 15 से 18 अप्रैल तक एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है. इस आयोजन का उद्घाटन सांसद राधा मोहन सिंह करेंगे. इस प्रदर्शनी का मुख्य मकसद युवाओं को प्रेरित करना और देश की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने वाली तकनीकों से रूबरू कराना है. प्रदर्शनी में ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों के मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे.

Advertisement

IPL 2026: कौन हैं साकिब हुसैन, जिन्होंने डेब्यू मैच में ही चौंकाया, झटके 4 विकेट

IPL 2026 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबादल और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से पटखनी दी. इस जीत के हीरो रहे साकिब हुसैन और प्रफुल, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही चार-चार विकेट झटके और राजस्थान की पूरी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. 

सऊदी के दौरे पर जाएंगे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले 48 घंटों के अंदर सऊदी अरब की यात्रा कर सकते हैं. प्रधानमंत्री शहबाज के साथ रक्षा बलों के प्रमुख आसिम मुनीर, उप प्रधानमंत्री इशाक डार और सैयद तारिक फातेमी भी मौजूद रहेंगे. सऊदी अरब और कतर ने पाकिस्तान को 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता देने का वादा किया है, जिस पर बातचीत होगी.

लखनऊ प्लांट से ब्रह्मोस मिसाइलों की डिलीवरी शुरू, बढ़ेगी सेना की ताकत

लखनऊ के नए प्लांट से पहली ब्रह्मोस मिसाइलें डिलीवर कर दी हैं. यह प्लांट उत्तर प्रदेश के डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हिस्सा है. अक्टूबर 2025 में यहां से ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला बैच तैयार किया गया, जिसमें चार मिसाइलें शामिल थीं. अब इन मिसाइलों की डिलीवरी शुरू हो गई है. यह प्लांट हर साल 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलें बना सकता है. 

Advertisement

Monsoon Forecast 2026: देश में सामान्य से कम बारिश के संकेत, IMD ने जताई El Niño की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा लॉन्ग रेंज फोरकास्ट के मुताबिक, 2026 का दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है. अनुमान है कि जून से सितंबर के बीच देशभर में बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज का करीब 92% रह सकती है, जिसमें ±5% का मॉडल एरर संभव है. ऐसे में इस साल कम या सामान्य से कम बारिश की संभावना अधिक दिख रही है.

तेजस के इंजन के लिए देश में बनेगा डिपो, भारतीय वायुसेना और GE एयरोस्पेस में बड़ी डील

भारतीय वायुसेना ने अमेरिकी कंपनी GE एयरोस्पेस के साथ एक अहम समझौता किया है. इस समझौते के तहत तेजस फाइटर जेट के F404-IN20 इंजन के लिए देश में ही एक डिपो सुविधा यानी मेंटेनेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा. यह सेंटर पूरी तरह भारतीय वायुसेना चलाएगी, जबकि GE एयरोस्पेस तकनीकी सहायता, ट्रेनिंग और स्पेयर पार्ट्स देगी. 

IPL 2026 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, GT और CSK के मैच बदले गए, जानें वजह

IPL 2026 के बीच BCCI ने शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है. नगर निगम चुनावों के चलते गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबलों की अदला-बदली कर दी गई है. अब 26 अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाला मैच चेन्नई में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 3:30 बजे होगी. वहीं, 21 मई को होने वाला रिवर्स मैच अब अहमदाबाद में खेला जाएगा.

Advertisement

मिडिल-ईस्ट संकट के बीच IEA, IMF और वर्ल्ड बैंक की मीटिंग, जंग के आर्थिक असर पर चर्चा

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक समूह के प्रमुखों ने वॉशिंगटन डीसी में अहम मीटिंग हुई है, जिसमें मिडिल ईस्ट युद्ध के आर्थिक और ऊर्जा प्रभावों पर चर्चा हुई. यह मीटिंग समन्वय समूह की रणनीति के तहत आयोजित की गई थी. इस युद्ध से कम इनकम वाले ऊर्जा आयातक देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement