Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 अप्रैल 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

ईरान ने बातचीत खत्म बताते हुए अमेरिका पर आरोप लगाए. राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला जारी है. बंगाल में योगी और ममता के बीच सियासी टकराव बढ़ा. बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज है. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर समर्थन मांगा. वैश्विक तनाव के बीच भारत ऊर्जा संकट से निपटने में जुटा है.

Advertisement
अरुणाचल प्रदेश पर चीन की चाल पर भारत ने दो टूक जवाब दिया है (Photo: PTI) अरुणाचल प्रदेश पर चीन की चाल पर भारत ने दो टूक जवाब दिया है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:19 PM IST

आशा भोसले के निधन से देश शोक में है. भारत ने अरुणाचल पर चीन की चाल खारिज की. ट्रंप को कनाडा ने रक्षा फंड रोककर जवाब दिया. ईरान-अमेरिका वार्ता फेल हुई और बयानबाजी बढ़ी. LNG संकट से निपटने को भारत एक्टिव है. देश में फडणवीस, योगी, ममता के आरोप-प्रत्यारोप और बिहार में CM को लेकर मंथन तेज. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें.

मशहूर गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड की लेजेंडरी सिंगर्स में से एक आशा भोसले ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वो 92 साल की थीं. आशा भोसले को 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अस्पताल के डॉक्टर प्रति समदानी ने कन्फर्म किया था कि सिंगर उनकी केयर भी हैं. सिंगर की पोती ने बताया था कि चेस्ट इंफेक्शन और थकान के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है. मगर अब खबर आई है कि आशा भोसले का निधन हो गया है.

Advertisement

चीन की नाम बदलने वाली हरकत पर भारत की दो टूक... कहा- अरुणाचल हमारा था और रहेगा

भारत ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की कोशिश को सख्ती से खारिज करते हुए कहा कि इससे हकीकत नहीं बदलती और यह क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है. भारत ने साफ कर दिया है कि बार-बार झूठ बोलने से वह सच में नहीं बदल जाएगा.

डोनाल्ड ट्रंप को कनाडाई PM का सबसे बड़ा जवाब, अमेरिकी कंपनियों को जाने वाला अरबों का रक्षा फंड अब रोका

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 'कनाडाई उत्पाद खरीदें' नीति लागू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत सरकारी खर्च में स्थानीय कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी और अमेरिका पर निर्भरता कम की जाएगी. कार्नी ने यह भी कहा कि अब तक कनाडा के सैन्य खर्च का बड़ा हिस्सा अमेरिका को जाता था. उस दौर को खत्म किया जाएगा.

Advertisement

ईरान ने बता दी वो सख्त मांगें और शर्तें... जिन वजहों से नाकाम रही इस्लामाबाद वार्ता

इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली अमेरिका-ईरान वार्ता किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे बिना खत्म हो गई. ईरान ने अमेरिका पर भरोसा न जीत पाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिकी पक्ष ने परमाणु कार्यक्रम रोकने पर ईरान की ओर से स्पष्ट आश्वासन की कमी को वार्ता में मुख्य बाधा बताया.

India LNG Import: युद्ध से भारत को 'No Tension', कतर ने खींचे हाथ... तो यहां से ताबड़तोड़ LNG सप्लाई!

अमेरिका-ईरान की बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. हालांकि, दो हफ्ते का सीजफायर जरूर हुआ, लेकिन इस बीच पाकिस्तान में हुई अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल हो गई. ये ग्लोबल टेंशन को फिर से बढ़ाने वाली खबर है. Iran War के चलते होर्मुज स्ट्रेट में आई रुकावट से दुनिया के तमाम देशों में तेल-गैस का भारी संकट पैदा हो गया. भारत में पड़े असर को कम करने के लिए सरकार का प्लान-बी एक्टिव (Modi Govt Plan-B) हो गया और सिर्फ खाड़ी देशों से ही नहीं बल्कि अन्य कई रूट्स से सप्लाई चालू है.

'अब आगे कोई बातचीत नहीं, अमेरिका को बस बहाना चाहिए था', इस्लामाबाद वार्ता फेल होने पर ईरान का दावा

इस्लामाबाद में हुई कूटनीतिक जंग अब जुबानी जंग में बदल गई है. 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद जहां जेडी वेंस वापस लौट चुके हैं, वहीं ईरानी मीडिया ने अमेरिका पर बड़ा आरोप लगाया है. ईरान का कहना है कि अमेरिका शांति नहीं चाहता, बल्कि वह बातचीत से पीछे हटने के लिए सिर्फ एक बहाना तलाश रहा था. ईरान ने साफ कर दिया है कि अब अगले दौर की बातचीत का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है.

Advertisement

राहुल गांधी पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस उन्हें हटा सकती है!

सियासी बयानबाज़ी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. नागपुर में देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए दावा किया कि कांग्रेस के भीतर उन्हें नेतृत्व से हटाने का माहौल बन रहा है, क्योंकि वह पार्टी को चुनावी जीत दिलाने में लगातार नाकाम रहे हैं.

'उर्दू जहां बोली जाती है वहां जाओ, यहां बांग्ला चलेगी', बंगाल में CM योगी का TMC पर वार

पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने लोगों से राज्य में एक 'डबल इंजन' वाली बीजेपी सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ही वास्तव में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो- उर्दू जहां बोली जाती वहां जाएं, बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी.

बिहार में कौन होगा अगला CM? तेज हुआ मंथन, शिवराज सिंह चौहान बनाए गए ऑब्जर्वर

बिहार में राजनीतिक दृष्टिकोण से अगले दो-तीन बेहद अहम होने जा रहे हैं. नीतीश कुमार सरकार की आखिरी कैबिनेट 14 अप्रैल को होने जा रही है. माना जा रहा है कि उस दिन वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इन सब के बीच विधायक दल के नेता को चुनने की कवायद तेज हो गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक यानि ऑब्जर्वर बनाया गया है. बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में चौहान मौजूद होंगे.

Advertisement

'चाय में मिलाएंगे नींद की दवाई और चुरा लेंगे वोट', बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कई रैलियों में BJP पर उम्मीदवारों को धमकाने, बंगाल को बांटने की साजिश, SIR घोटाले और वोटिंग में गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए और जनता से सतर्क रहने की अपील की. साथ ही दावा किया कि अगले 15 दिनों में बीजेपी डिलिमिटेशन बिल ला सकती है.

PM मोदी ने सांसदों को लिखा पत्र, महिला आरक्षण बिल के लिए मांगा समर्थन, खड़गे ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए समर्थन मांगा है. 16 अप्रैल से संसद में इस पर विशेष चर्चा होगी, जिसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महिला आरक्षण सुनिश्चित करना है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement