Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 अप्रैल 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

IPL 2026 में गुरुवार को एक रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की है. वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर दो दिन के युद्धविराम का ऐलान किया.

Advertisement
विक्रम मिस्री और मार्को रुबियो की मुलाकात में हुई द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा (Photo: ITG) विक्रम मिस्री और मार्को रुबियो की मुलाकात में हुई द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:18 AM IST

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने व्हाइट हाउस पहुंचकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की. वहीं, UP में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें करीब 2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें

ट्रेड, डिफेंस, क्वॉड और क्रिटिकल मिनरल... विक्रम मिस्री-रुबियो और सर्जियों गोर की मीटिंग में क्या बातें हुईं

Advertisement

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने व्हाइट हाउस पहुंचकर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की. विक्रम मिस्री और रुबियो ने इस मुलाकात के दौरान भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की. विदेश सचिव मिस्री ने मार्को रुबियो के साथ ट्रेड, क्रिटिकल मिनरल्स, डिफेंस के साथ ही क्वाड जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की.  

SIR के बाद आज यूपी में आएगी फाइनल वोटर लिस्ट, कटे 2 करोड़ वोटर्स के नाम

UP में आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा अंतिम मतदाता सूची जारी करेंगे, जिसमें करीब 2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जा सकते हैं. 6 जनवरी को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर्स लिस्ट में 12.55 करोड़ मतदाता शामिल थे. निर्वाचन आयोग ने 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया था. इस लिस्ट में कुल 13.35 करोड़ मतदाता होने की उम्मीद है.

Advertisement

मुकुल चौधरी के 'हेलिकॉप्टर' से KKR ढेर! 7 पॉइंट में छ‍िपी है LSG की महाजीत की कहानी

IPL 2026 में गुरुवार को एक रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल की है. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने लखनऊ को जीत के लिए 182 रनों का टारगेट दिया, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. लखनऊ की जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए.

Weather Update: बढ़ने लगा पारा! दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, इन राज्यों में आज भी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है, जिससे मौसम में नर्मी बनी रह सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत हैं. 10 अप्रैल को दिल्ली के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है और न्यूनतम तापमान में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा.

नेतन्याहू की धमकी के बाद झुक गया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को डिलीट करने पड़े पोस्ट

इज़रायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से मिली कड़ी फटकार के बाद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने एक्स हैंडल से इज़रायल विरोधी पोस्ट डिलीट कर दिया है. आसिफ ने अपने पोस्ट में इज़रायल को 'मानवता के लिए अभिशाप' बताया था. नेतन्याहू के कार्यालय ने इसे 'अपमानजनक' करार देते हुए कहा कि ऐसी भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

Advertisement

रूस-यूक्रेन के बीच दो दिन का सीजफायर! पुतिन का ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर ऐलान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर दो दिन के युद्धविराम का ऐलान किया और उम्मीद जताई कि यूक्रेन भी इसका पालन करेगा. क्रेमलिन की घोषणा में कहा गया है, "आगामी ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर्व के मद्देनजर 12 अप्रैल की शाम तक युद्धविराम की घोषणा की जाती है. दरअसल, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर इस साल 12 अप्रैल को मनाया जाएगा.

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत, तेहरान में हुए हवाई हमले में बुरी तरह हो गए थे घायल

ईरान के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का निधन हो गया है. पिछले हफ्ते तेहरान में उनके घर पर हुए एक ज़ोरदार हवाई हमले में वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदेश मामलों के सलाहकार के रूप में भी अहम भूमिका निभाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement