Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 09 सितंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 9 सितंबर, 2024 की खबरें और समाचार: राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ दिल का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है. वहीं, सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है और इसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. इनमें से एक 2000 रुपये से कम मूल्य के पेमेंट पर 18% टैक्स लगाना भी शामिल है. 

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:55 AM IST

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ दिल का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है. वहीं, सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है और इसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. इनमें से एक 2000 रुपये से कम मूल्य के पेमेंट पर 18% टैक्स लगाना भी शामिल है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-

Advertisement

1) देवता, आइडिया ऑफ शिव और बुद्ध... जानिए राहुल गांधी ने किन-किन मुद्दों पर टेक्सास में बोला

राहुल गांधी ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास में छात्रों को संबोधित करते हुए देवता शब्द के अर्थ पर भी बात की. उन्होंने देवता शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि देवता आखिर कौन होता है? देवता ऐसा शख्स है, जिसकी अंदरूनी भावनाएं ठीक वैसी ही होती हैं, जैसी उसकी बाहरी अभिव्यक्ति. इसका सीधा सा मतलब है कि जो साफ दिल का शख्स है और पूरी तरह से पारदर्शी है. वह देवता है.

2) 'हमें नजरअंदाज किया जा रहा था, संवाद के रास्ते बंद थे...', राहुल गांधी ने बताई भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने की असली वजह

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में उनके लिए सभी संचार (लोगों से संवाद) के रास्ते बंद हो चुके थे. संसद में दिए गए भाषण को टीवी पर नहीं दिखाया जाता था, मीडिया उनकी बातों को नजरंदाज करता था. कांग्रेस नेता ने कहा कि इस यात्रा ने उनमें कई बदलाव किए हैं.

Advertisement

3) 'पप्पू नहीं हैं राहुल गांधी, वह स्ट्रैटेजिस्ट और बहुत पढ़े-लिखे हैं...', बोले सैम पित्रोदा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल गांधी बहुत पढ़े-लिखे और समझदार शख्स हैं. बीजेपी उनके बारे में बीते दस सालों से जो कह रही है, उसके बजाए मुझे राहुल पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि भारत को जुमले की नहीं बल्कि मॉर्डन सोच और युवा नेताओं की जरूरत है.

4) ₹2000 तक पेमेंट पर क्या देना होगा 18% टैक्स? GST काउंसिल की बैठक में आज हो सकता है फैसला

सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक होने वाली है और इसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. इनमें से एक 2000 रुपये से कम मूल्य के पेमेंट पर 18% टैक्स लगाना भी शामिल है.

5) पटना: BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, सोने की चेन छीनना चाहते थे हमलावर

बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हमलावर चेन छीनने की कोशिश कर रहे थे और विरोध करने पर उन्होंने पूर्व मंडल अध्यक्ष का मर्डर कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement