प्रॉसिक्यूशन ने बताया कि 2019 में आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज बलात्कार की FIR में शामिल 11 एक्टर और पॉलिटिशियन को नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन वे कभी कोर्ट में पेश नहीं हुए. कोर्ट ने पुलिस को उन्हें अंतिम बार फिर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. पंचोली की FIR रद्द करने की अर्जी पर 24 फरवरी को सुनवाई होगी. पंचोली के वकील प्रशांत पी पाटिल का कहना है कि यह बलात्कार का मामला फर्जी था और इसका इस्तेमाल परेशान करने के लिए किया गया.`