महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने राज्य में चुनाव को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. MNS नेता अविनाश जाधव ने बताया कि उम्मीदवारों को अपने नामांकन वापस लेने के लिए धमकियां दी जा रही हैं और भारी रकम की पेशकश की जा रही है. उन्होंने कहा कि शिंदे सेना और BJP के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा के कारण उम्मीदवारों के रेट ₹50 लाख से बढ़कर ₹7 करोड़ तक पहुंच गए हैं.