पुराने नोट बदलने की तारीख भले ही खत्म हो गई हो लेकिन एनआरआई लोगों के लिए यह सुविधा अभी भी उपलब्ध है. इसी बाबत देश-विदेश से एनआरआई भारत नोट बदलने के लिए दौड़े चले आ रहे है. मुंबई में फोर्ट स्थित रिजर्व बैंक के दफ्तर के बाहर पुराने नोट बदलने के लिए एनआरआई लोगों की लंबी लाइन लगी है. आरबीआई की ओर से यहां पर पुराने नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.
यहां पर अमेरिका, बहरीन, ऑस्ट्रेलिया से कई लोग आएं हुए हैं. कुछ लोग अपने परिवार के साथ लाइन में लगे तो कुछ छोटे बच्चों को गोद में लेकर खड़े है. नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े लोगों का कहना है कि नोट
बदलने की सुविधा उनके देश में स्थित भारतीय बैंकों में क्यों नहीं की गई यह सुविधा सिर्फ यहां पर ही क्यों उपलब्ध है. लोगों ने कहा कि एयरपोर्ट पर भी कस्टम के लोग आरबीआई के नियमों से रुबरू नहीं हैं जिससे काफी
परेशानी हो रही है.
गौरतलब है कि बदलने की सुविधा आरबीआई के कुछ ही दफ्तरों पर उपलब्ध है, एनआरआई 30 जून तक पुराने नोट बदल सकते है.
.
विरेंद्रसिंह घुनावत