राउत के बयान पर बोले पवार- इंदिरा गांधी के बारे में टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भले ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दिया अपना बयान वापस ले लिया हो, लेकिन उस पर विवाद फिलहाल जारी है. अब इस पूरे मामले पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि संजय राउत को यह कहने से परहेज करना चाहिए था.

Advertisement
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल-PTI) एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल-PTI)

पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 17 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

  • संजय राउत विवादित बयानों से परहेज करेंः पवार
  • राउत ने कहा था-डॉन करीमसे मिलती थीं इंदिरा

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भले ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर दिया अपना बयान वापस ले लिया हो, लेकिन उस पर विवाद फिलहाल जारी है. अब इस पूरे मामले पर एनसीपी प्रमुख शरद पवार का कहना है कि संजय राउत को यह कहने से परहेज करना चाहिए था.

Advertisement

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार ने इस प्रकरण पर शुक्रवार को कहा कि संजय राउत को यह कहने से परहेज करना चाहिए था कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी गैंगस्टर करीम लाला से मिला करती थीं.

सांसद संजय राउत ने बुधवार को यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि इंदिरा गांधी अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिला करती थीं. उनके इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. हालांकि, संजय राउत ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया.

मेरे पास इनसे थोड़ी ज्यादा जानकारीः पवार

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने संजय राउत को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे (इंदिरा गांधी करीम लाला से मिलाने पायधुनी आई थीं) देने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि 1972 में चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर हाजी मस्तान मेरे बाजू में बैठा था ऐसी खबर छपी थी, लेकिन मुझे पता नहीं था.

Advertisement

पवार ने बताया कि जिस दौर की बात कर रहे हैं और अनेक नेताओं ने बयान भी दिया लेकिन कोई भी उस दौर में सत्ता में नहीं थे. मैं उस दौर में सत्ता में था इसलिए मुझे पता है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था. इस सभी लोगो से मुझे जानकारी थोड़ी ज्यादा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement