मुंबई: शरजील के समर्थन में लगाए नारे, 50 लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज

चूडावाला के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है. चूडावाला टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में पढ़ती हैं.

Advertisement
नारे लगाने वाली छात्रा उर्वशी चूडावाला के खिलाफ भी मामला दर्ज (फोटो-मुस्तफा शेख) नारे लगाने वाली छात्रा उर्वशी चूडावाला के खिलाफ भी मामला दर्ज (फोटो-मुस्तफा शेख)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 03 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

  • शरजील के समर्थन में नारे लगाने वाली छात्रा पर कार्रवाई
  • राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद है शरजील, जांच जारी

मुंबई में शरजील इमाम के समर्थन में की गई नारेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आजाद मैदान पुलिस ने तकरीबन 50-60 लोगों के खिलाफ राजद्रोह जैसे मामले दर्ज किए हैं. इनमें एक आरोपी का नाम उर्वशी चूडावाला है जिनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है. वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज में एमए (मीडिया) की छात्रा हैं. चूडावाला जेंडर भेदभाव के खिलाफ काम करने वाले संगठन TISS Queer Collective भी जुड़ी हुई हैं.

Advertisement

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्ती से जांच की जा रही है. उर्वशी चूडावाला के सोशल मीडिया पोस्ट की भी गहराई से तफ्तीश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, चूडावाला को पूछताछ के लिए दो बार बुलाया गया लेकिन वह हाजिर नहीं हुई. आरोपियों के खिलाफ धारा 124ए (राजद्रोह), 153बी (राष्ट्रीय अखंडता के लिए पूर्वाग्रह) और 505 (सार्वजनिक दुर्व्यवहार वाले बयान) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

क्या है पूरा मामला?

मुंबई पुलिस में शनिवार को शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है. क्विर आज़ादी मूवमेंट (QAM) के आयोजकों ने पुलिस को बताया कि जिस ग्रुप ने ऐसे नारे लगाए, वो उसे नहीं जानते. आयोजकों के बयान रिकॉर्ड करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

QAM आयोजन संस्था ने किया किनारा

नारों वाला विवादित वीडियो सामने आने के बाद ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है- 'हम अपने को इससे पूरी तरह अलग करते हैं और कड़े शब्दों में कट्टरपंथी नारे लगाने वालों की निंदा करते हैं. साथ ही आयोजन के दौरान भारत की अखंडता के खिलाफ किसी भी तरह के नारे लगाए जाने की भी हम निंदा करते हैं.' 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement